Thursday, 13 August 2026

बुराड़ी कांड: रिश्तेदारों ने कहा- अंधविश्वासी नहीं था परिवार, यह हत्या है

2184::/cck::

 रिश्तेदारों ने दावा किया कि इन मौतों में कोई 'धार्मिक कोण' नहीं है.....

::/introtext::
::fulltext::

बुराड़ी में 11 लोगों की हत्या के मामले में एक रिश्तेदार सुजाता ने कहा कि 'लोग अंधविश्वास की बात कह रहे हैं. मैं बता दूं कि ये लोग धार्मिक थे, लेकिन किसी बाबा, तंत्र-मंत्र के चक्कर में शामिल नहीं थे.

खास बातें

  1. रिश्तेदारों ने धार्मिक एंगल को नकारा
  2. परिवार के सदस्य किसी बाबा, तंत्र-मंत्र के चक्कर में शामिल नहीं थे
  3. उन्होंने कहा- परिवार के तंत्र-मंत्र की बात झूठी है

नई दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौतकी गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है. ये मामला सामूहिक आत्महत्या का है या किसी बाहरी शख़्स ने हत्या की है ये अब तक साफ़ नहीं है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जहां 10 लोगों के शव लटके हुए मिले, उसके पास ही एक कमरे से 2 रजिस्टर बरामद हुए हैं. जिस तरह से मौत हुई है वही तरीका दोनों रजिस्टर में लिखा गया है.

वहीं, परिवार के एक रिश्तेदार सुजाता ने कहा कि 'लोग अंधविश्वास की बात कह रहे हैं. मैं बता दूं कि ऐसा कुछ नहीं था. मेरे परिवार के लोग धार्मिक थे, लेकिन किसी बाबा, तंत्र-मंत्र के चक्कर में शामिल नहीं थे. परिवार में सब लोग खुश थे और उनके ऊपर कोई दबाव नहीं था. उन्होंने कहा कि परिवार के तंत्र-मंत्र की बात झूठी है. घर का दरवाजा खुला है और पुलिस कह रही है कि आत्महत्या हुई है. ऐसा नहीं है. पुलिस को ठीक से जांच करनी चाहिए यह हत्या का ही मामला है.' 
 

burari


उधर, परिवार के एक और रिश्तेदार ने इस घटना में साजिश की आशंका जताई और कहा कि 'वे शिक्षित लोग थे, अंधविश्वासी नहीं.' इस परिवार के एक रिश्तेदार केतन नागपाल ने आरोप लगाया कि उन्हें मारा गया है. उन्होंने पुलिस की इस कहानी को खारिज किया कि हो सकता है यह 'एकसाथ खुदकुशी' का मामला हो. उन्होंने कहा कि यह एक समृद्ध परिवार था. रिश्तेदारों ने दावा किया कि इन मौतों में कोई 'धार्मिक कोण' नहीं है.

वहीं, इन मौतों के पीछे तंत्र-मंत्र से जुड़ा एक और ऐंगल सामने आया है. जिस घर में 11 लोगों के शव मिले हैं उसकी बाहरी दीवार पर 11 पाइप लगे हुए हैं. इन 11 पाइपों से से 4 बड़ी हैं जो सीधी हैं, 7 अन्य पाइप का मुंह नीचे की ओर झुका है. इनमें से एक पाइप जिसका मुंह नीचे की ओर झुका हुआ है वह पाइप सबसे दूर है. यह दीवार के बगल से एक खाली प्लाट की तरफ है और शक है इन पाइपों के पीछे भी कोई तंत्र मंत्र है.

हालांकि इस परिवार के एक करीबी प्रवीण मित्तल को तंत्र-मंत्र के पीछे एक साथ खुदकुशी करने की बात उनके गले नहीं उतर रही. प्रवीण मित्तल पिछले बीस साल से परिवार को बेहद करीबी हैं और मृतक प्रियंका जिसकी शादी होने वाली थी वो इन्हें मुंहबोला भाई मानती थी. बता दें कि दिल्ली के बुराड़ी में रविवार को एक ही घर में 11 शव मिले थे. इनमें 7 महिला और 4 पुरुष शामिल थे

::/fulltext:: 2184::/cck::

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!