——
Sunday, 21 June 2026

बुराड़ी में 11 मौतों के बाद अब महाराष्ट्र में 5 लोगों के परिवार ने सामुहिक आत्महत्या की कोशिश

2293::/cck::

एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने सुसाइड का प्रयास किया। परिवार में 1.5 साल के दो मासूम भी....

::/introtext::
::fulltext::
रायगढ़। बुराड़ी का आत्महत्या का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं और बुधवार के एक परिवार के 5 लोगों द्वारा खुदकुशी का प्रयास किया गया। हैरत की बात है कि इनमें दुधमुंहे बच्चे भी है। मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग का है। यहां बुधवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने सुसाइड का प्रयास किया। परिवार में 1.5 साल के दो मासूम भी हैं जिनकी स्थिति अभी गंभीर है। पांचों को गंभीर हालत में अलीबाग जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। परिवार वालों ने एक साथ इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
 
अलीबाग के आक्षी के रहने वाले राहुल पाटिल घर के पांच सदस्यों ने जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया है। इसमें उनके पिता रामचंद्र पाटिल (60), माता रंजना पाटिल (50), पत्नी कविता राहुल पाटिल(25) और दो बच्चे स्वराली पाटील (डेढ़ साल),स्वराज पाटिल(डेढ़ साल) शामिल है। बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। राहुल फिलहाल मुंबई में नौकरी करते है। बताते हैं कि घटना 12 बजे के आसपास की है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार पांचों ने कोल्ड ड्रिंक्स में जहर मिलाकर पिया है। जिसके बाद इन्हें उल्टी होने लगी। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को हॉस्पिटल लेकर गए। हॉस्पिटल प्रशासन ने ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी में कोल्डड्रिंक की बोतल को बारामद कर लिया है। उसे जांच के लिए भेजा गया है।
 
 कहीं अंधविश्वास तो नहीं : फिलहाल इसे सामूहिक आत्महत्या का प्रयास मानते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं ये दिल्ली की तरह मामला अंधविश्वास का तो नहीं है?
::/fulltext:: 2293::/cck::

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1174762

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.95
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

7
Online

2026-06-21