सियासी तमाशा देख बच्चे डरकर कार्यक्रम स्थल से लौटे…. इधर नाराज हुए लोगों ने किया अपशब्दों का इस्तेमाल
महासमुंद.चुनावी आग के पहले ही महासमुंद तपने लगा है। कल पुलिस और विधायक में हुई तगड़ी भिड़ंत के बाद आज योग दिवस के मंच पर विधायक विमल चोपड़ा और भाजपा नेता पूनम चंद्राकर आपस में भिड़ गये। कमाल की बात ये है कि मंच के नीचे सैंकड़ों की संख्या में बच्चे और स्थानीय लोग थे, उनकी मौजूदगी में ही दोनों नेता एक-दूसरे से उलझते रहे।
::/introtext::::fulltext::
हुआ यूं कि विश्व योग दिवस के मौके पर विधायक विमल चोपड़ा को बतौर अध्यक्षता करने आमंत्रित किया गया था। जैसे ही कार्यक्रम के अध्यक्षीय भाषण में प्रशासनिक अफसरों के प्रोटोकाल का ख्याल ना रखने और मंगलवार की देर हुई लाठी चार्ज और पुलिस मनमानी का जिक्र करना शुरू किया, कुछ मिनटों बाद ही भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर अपनी सीट पर खड़े हो गये और विधायक को बीच भाषण में हो टोक दिया।
जिस वक्त ये तमाशा चल रहा था, उस दौरान भाजपा समर्थक जिंदबाद-मुर्दाबाद के नारे भी लगाने लगे। इधर स्कूली बच्चे भी डर से वहां से जाने लगे। कमाल की बात ये है कि उस दौरान मौके पर कई आईएएस-आईपीएस अफसर भी मौजूद थे।
पूनम चंद्राकर ने कहा कि आज योग दिवस है, योग दिवस के कार्यक्रम में आप आये हैं, यहां सिर्फ योग की बात करें राजनीति की बात नहीं करें। जवाब में विमल चोपड़ा ने अपना भाषण रखा तो विवाद और गहराने लगा। विमल चोपड़ा और पूनम चंद्राकर काफी देर तक उलझते रहे। ना तो विमल ने बोलना शांत किया और ना ही पूनम चंद्राकर चुप हुए। तमाशा देख बच्चे उठकर कार्यक्रम छोड़कर जाने लगे।इसी बीच एक-दो और लोग पूनम चंद्राकर के पक्ष में खड़े हो गये और उन्होंने योग की ही सिर्फ बात कहने लगे। इसके बाद नाराज पूनम चंद्राकर मंच पर सामने आकर बच्चों से ही पूछने लगे….बोलो आपलोग क्या सुनना चाहोगे योग की बात सुनना चाहोगे या फिर भाषण सुनना चाहोगे।
::/fulltext::