Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
इस बार 8.23 लाख क्विंटल बीज और 10.70 लाख टन खाद का इंतजाम.
रायपुर- मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के अन्नदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि अन्नदाता हैं, तो अन्न है और अन्न है तो हम सबका जीवन है। उन्होंने आज सवेरे आकाशवाणी रायपुर केन्द्र से प्रसारित अपनी मासिक रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठ‘ में श्रोताओं को वर्तमान खरीफ मौसम की खेती में किसानों की मदद के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए इंतजामों की जानकारी दी। डॉ. सिंह ने बताया कि प्रदेश के किसानों ने पिछले साल खरीफ के मौसम में सात लाख 77 हजार क्विंटल प्रमाणित बीजों का उपयोग किया था। इसलिए हमने इस बार उन्हें आठ लाख 23 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज देने का लक्ष्य रखा है। इसमें से किसानों द्वारा साढ़े पांच लाख क्विंटल बीजो का उठाव किया जा चुका है। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि पिछले खरीफ के दौरान राज्य के किसानों ने आठ लाख 73 हजार मीटरिक टन खाद का उपयोग किया था। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने इस साल उनके लिए दस लाख 70 हजार मीटरिक टन खाद का इंतजाम किया है। इसमें से अब तक तीन लाख 40 हजार मीटरिक टन खाद का उठाव हो चुका है।
::/fulltext::