Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर । पट्टे के लालच में जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने वालों को मुख्यमंत्री ने खुली चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने साफ कह दिया है कि पट्टा उन्ही को मिलेगा, जो 10 साल से 15 साल से उस जमीन पर रह रहे हैं। कवर्धा में नवीन गौ अभ्यारण्य का उदघाटन करने बोड़ला पहुंचे मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज मंच से कहा कि .. “एक बात मैं साफ-साफ बोल देना चाहता हूं, कि जमीन का पट्टा उसी को मिलेगा, जो 10 साल से 15 साल से रह रहे हैं, जो छह महीने-साल भर से रह रहे हैं, यहां के लोगों का हक मारने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी कोशिश कामयाब नहीं होगी, मैंने कलेक्टर को बोल दिया है कि जमीन का पट्टा जो यहां सालों से रह रहे हैं, उन्हें ही दिया जायेगा”
प्रदेश के पहले गौ-अभ्यारण्य पर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये एक ऐसा स्थल होगा, जहां गौ माता रहा करेंगी, यहां उनके लिए चारे की व्यवस्था होगी, पानी की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का ये पहला गौ अभ्यारण्य पूरे प्रदेश के लिए एक मॉडल बनेगा। आपको बता दें कि इस गौशाला में घास का भी उत्पादन होगा, वहीं तालाब का निर्माण भी किया जायेगा, साथ ही सौर ऊर्जा का भी प्रबंध किया जायेगा।
::/fulltext::