युसाकू माइजावा वर्ष 2023 तक ‘स्पेसएक्स’ रॉकेट के जरिए चंद्रमा की सैर करने वाले पहले आम इंसान होंगे.....
::/introtext::::fulltext::
जापानी अरबपति युसाकू माइजावा वर्ष 2023 तक ‘स्पेसएक्स’ रॉकेट के जरिए चंद्रमा की सैर करने वाले पहले आम इंसान होंगे। उनकी योजना छ: से आठ कलाकारों को साथ ले जाने की भी है। वर्ष 1972 के आखिरी अमेरिकी अपोलो मिशन के बाद से माइजावा (42) चंद्रमा की यात्रा करने वाले प्रथम यात्री होंगे। उन्होंने यह विशेषाधिकार हासिल करने के लिए कितनी रकम चुकाई है, उसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह कलाकारों के लिए मुफ्त होगी।

