रायपुर. राजधानी में देर रात बड़ी लूट की वारदात हुई है। राजधानी के एक आबकारी कलेक्शन एजेंट से 30 लाख रुपये लूट लिए। आबकारी कलेक्शन एजेंट का नाम प्रशांत शर्मा है, जो मोवा, टिकरापारा, पुरानी बस्ती से कलेक्शन लेकर डंगनिया आफिस में रकम जमा कराने जा रहा था।
::/introtext::::fulltext::
आबकारी एजेंट को विभाग की तरफ से शराब दुकान के कलेक्शन की जिम्मेदारी दी गयी थी। घटना रायपुर के अनुपम गार्डन इलाके की बताई जा रही है, मिली जानकारी के मुताबिक देर रात शराब दुकान से कलेक्शन लेकर लौट रहे एजेंट को रात करीब 12.30 बजे अनुपम गार्डन के पास एक गाड़ी पर सवार 3 लोगों ने जबरन कलेक्शन एजेंट को रोक लिया और आंख में मिर्च पावडर झोंककर उसके पास रखे रूपयो से भरा बैग छीन लिया।
जानकारी के मुताबिक रुपयों से भरे बैग में करीब 30 लाख रुपये थे, जो शराब दुकान से कलेक्शन कर लाये गए थे। लूट के दौरान आबकारी एजेंट से जमकर मारपीट भी हुई है। पुलिस को एजेंट ने गाड़ी नम्बर बताए हैं, वो नम्बर भी सही नहीं है, लिहाज़ा पुलिस एजेंट से भी पूछताछ चल रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एजेंट बार बार अपना बयान बदल रहा है, जिसकी वजह से संदेह उस पर भी पुलिस का बना हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस से चारों तरफ से नाकेबंदी रात में ही कर दी। हर चौक चौराहों पर पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। इधर घटना की पुष्टि करते हुए SSP अमरेश मिश्रा ने NPG को बताया कि
“पुलिस ने घटना की सूचना के बाद से ही लगातार मामले में पड़ताल कर रही है, नाकेबंदी कर तलाशी ली गयी है, जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी, हमें जो कुछ सुराग मिले हैं, उसके आधार पर विवेचना की जा रही है”
मामले में आजाद चौक टीआई ने बताया कि आबकारी एजेंट के साथ लूट हुई है। पीड़ित राइटर सेफ गार्ड एजेंसी का कलेक्शन एजेंट है। सूचना के आधार पर पुलिस औऱ क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलासी कर रही है।
::/fulltext::