Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
पदों की संख्या बढ़ाने के संबंध में जानकारी जल्द दी आआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों को एक नई सौगात मिलने जा रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें बताया गया है कि ग्रुप सी में पदों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। पदों की संख्या बढ़ाने के संबंध में जानकारी जल्द दी आआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि ग्रुप सी में एएलपी व टेक्निशियंस पदों की वैकेंसी 26,502 से बढ़ाकर 60,000 हजार की जा सकती है।
बता दें कि रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों को मिलाकर करीब 90 हजार वैकेंसी निकाली थी। ग्रुप सी के असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन के 26,502 पदों पर करीब 47 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। रेलवे में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती परीक्षा 9 अगस्त को है। परीक्षा से चार दिन पहले यानी 5 अगस्त को उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।
उम्मीदवारों को ग्रुप सी के लिए ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी लेकिन ये ऑनलाइन परीक्षा उम्मीदवारों को उनके आवंटित किए हुए केंद्रों पर जाकर देनी होगी। ग्रुप सी की परीक्षा के लिए 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र उनके शहर से 500 किलोमीटर दूर आवंटित किए गए थे।
उम्मीदवार आसानी से आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा केंद्र चेक कर सकते हैं। सबसे पहले RRB की वेबसाइट पर जाएं। वहां दिए गए 'परीक्षा शहर तथा दिनांक की जानकारी एवं एससी/एसटी उम्मीदवारों हेतु यात्रा प्राधिकार के लिए लिंक' या 'Login Link for Exam City and Date intimation and SC/ST Travel pass' के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉग इन करें। आपको अपने परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।
::/fulltext::