Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; PlgSystemJdvisitor has a deprecated constructor in /home/u383106781/domains/divyachhattisgarh.m47.in/public_html/plugins/system/jdvisitor/jdvisitor.php on line 14
वातावरण को शुद्ध रखने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए ऑफिस में रखें फेंगशुई के पौधे.... ——
Thursday, 18 June 2026

All Categories

वातावरण को शुद्ध रखने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए ऑफिस में रखें फेंगशुई के पौधे....

1932::/cck::

वातावरण को शुद्ध रखने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए ऑफिस में रखें फेंगशुई के पौधे....

::/introtext::
::fulltext::

आप इस बात को माने या नहीं माने लेकिन यह बात एक शोध में सिद्ध हो चुकी है कि कार्यालय में लेगे कंप्यूटर के विकिरण से सुद्ध हवा की गुणवत्ता कम होती है तथा प्रदूषण बढ़ता है. इसका स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है.इससे व्यक्ति के कार्य करने की क्षमता के साथ साथ उसकी दृष्टि प्रभावित होती है तथा कभी कभी सर दर्द की शिकायत भी हो सकती है. इसके अतिरक्त एयर कंडीशन भी आपको शीतलता तो देता है लेकिन आपके इर्द गिर्द की हवा या वातावरण को शुष्क बना देता है.

अब यह बात तो बिलकुल सही है कि लाख परेशानियों के बावजूद भी लोग नौकरी करना छोड़ नहीं सकते. अतः ऐसी समस्याओं का कोई समुचित हल निकालना अति आवश्यक है. इसके लिए हम ऑफिस के इंटीरियर डिजाईन में कुछ चीजों का इस्तेमाल कर इसे सुगम बना सकते हैं. इसके लिए फेंगशुई द्वारा बताये गए कुछ पौधों को अपने ऑफिस में रखकर वहां के वातावरण को स्वास्थ्यवर्धक और सकारात्मक बनाया जा सकता है.

1. एलो वेरा प्लांट

भारत का प्रसिद्द आयुर्वेद ब्रांड पतंजलि तो बहुत अरसे से एलो वेरा प्लांट की गुणवत्ता का बखान करते आ रहा है. आप इसे आसानी से अपने आस पास की नर्सरी से प्राप्त कर सकते हैं. एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसका उपयोग त्वचा के जलने,काटने तथा अन्य त्वचा सम्बन्धी विकारों के लिए किया जाता है. यह हवा के विषैले तत्वों जैसे फॉर्मलडिहाइड और बेंजीन को समाप्त करता है. इस पौधे की देखभाल करना भी बहुत मुश्किल नहीं है. इसके लिए बहुत कम पानी की आवश्यक्ता होती है. यदि ऑफिस में किसी भी स्थान पर थोड़ी बहुत धूप आती है,तो उस स्थान पर आप एलो वेरा प्लांट को लगा कर अपने ऑफिस के वातावरण को शुद्ध बना सकते हैं.

 2. पीस लीली

बहुत खुबसूरत दिखनेवाला और अपने सुगंध से मन को आकर्षित करने वाला यह पौधा बहुत अधिक समय तक खिला रहता है. इसे अपने इर्द गिर्द रखने से न सिर्फ यह देखने में अच्छा लगता है बल्कि अपनी खुशबू से सारे वातावरण को सुगन्धित रखता है. पीस लीली को प्रदूषित हवा को सुद्ध करने में सर्वाधिक प्रभावशाली पौधे के रूप में जाना जाता है. यहाँ तक कि अंतरिक्ष केंद्र नासा ने भी यह दावा किया है कि निश्चित रूप से पीस लिली ऑफिस के दूषित हवा को सुद्ध कर सकती है. इस पौधे के लिए भी अधिक पानी की आवश्यक्ता नहीं होती है. इस पौधे की यह खासियत है कि जब इसे पानी की आवश्यक्ता होती है,तो इसकी पत्तियां नीचे की ओर झुक जाती हैं. पत्तियों का नीचे होना इस बात का संकेत देता है कि अब इस पौधे को अब पानी की आवश्यक्ता है. 

3. बैम्बू पाम

बैम्बू पाम एक बहुत सुन्दर दिखने वाला फर्न टाइप का पौधा है जिसे फेंग शुई में सबसे अधिक प्रभावशाली माना जाता है. इसकी लंबाई 6 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकती है. इसकी इस विशेषता के कारण सजावट कार्यों में इसका अधिकतम उपयोग किया जाता है. यह हवा से बेंजीन,ट्राईक्लोरोएथिलीन और फोर्मलडिहाइड को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ये सभी रसायन आंखों की जलन, नाक और गले के संक्रमण के प्रमुख स्रोत हैं. अपने कीट प्रतिरोधी गुण के कारण यह अपने इर्द गिर्द के स्थान को मच्छरों से मुक्त रखता है.

4. रबड़ का पौधा

यदि आप नित्य प्रति पौधों की देखभाल कर पाने में अक्षम हैं तो फेंगशुई में वर्णित रबर प्लांट आपके लिए उपयोगी हो सकता है. रबर प्लांट में भी हवा को सुद्ध करने की पर्याप्त क्षमता होती है. इस पौधे को पर्याप्त देखभाल की जरुरत नहीं होती तथा इसमें प्रतिदिन पानी डालना भी जरुरी नहीं होता है. इसे बहुत कम सूर्य के रौशनी की आवश्यक्ता होती है. ये कम प्रकाश में बढ़ते हैं तथा 8 फीट की लंबाई तक जा सकते हैं. इसे बड़ी आसानी से ऑफिस में रखा या सजाया जा सकता है.इस पौधे में  हवा से विषाक्त पदार्थों को निकालने की उत्कृष्ट क्षमता होती है.

5. अंग्रेजी ईवी

ऑफिस के अन्दर की हवा में व्याप्त विषाक्त पदार्थों को फ़िल्टर करने में यह पौधा बहुत मददगार साबित होता है. यह बड़ी आसानी से हवा से बेंजीन, फॉर्मलडिहाइड, जेलिन तथा टोल्यूनि जैसे विषाक्त पदार्थों को नष्ट कर देता है. यह पौधा किसी भी दिशा में बढ़ सकता है इसलिए इसे ऑफिस के किसी कोने में ही लगाना अच्छा रहता है. इससे ऑफिस के दिवार की सजावट की जा सकती है. इस पौधे की थोड़ी सी देखभाल करके ऑफिस के वातावरण को सुद्ध रखने के साथ साथ सभी कर्मचारियों को भी स्वास्थ्यवर्धक माहौल प्रदान किया जा सकता है.  

ऊपर दिए गए इन पौधों का अक्सर कार्यालय में प्रयोग किया जाता है. अगर आपके कार्यालय में ऐसा नहीं है,तो आप अपने एच आर को इस सम्बन्ध में सुझाव दे सकते हैं. ध्यान रखिये कोई भी ऑफिस या नियोक्ता अपने ऑफिस के वातावरण को असुद्ध तथा कर्मचारियों को अस्वस्थ्य नहीं रखना चाहता है. कभी कभी जानकारी के अभाव तथा लापरवाही की वजह से ऐसा होता है. इसलिए अपने ऑफिस के वातावरण को मनमोहक तथा प्रदूषण रहित बनाने के लिए फेंगशुई के इन पौधों का प्रयोग अवश्य करें तथा उसके प्रभाव को महसूस करें.

::/fulltext:: 1932::/cck::
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1171703

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.243
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

3
Online

2026-06-18