नक्सली बनकर संसदीय सचिव को धमकी भरा पत्र भेजने वाला दो युवक गिरफ्तार.....
::/introtext::::fulltext::
गरियाबंद। नक्सली के नाम पर संसदीय सचिव से वसूली के चक्कर में दो युवकों को हवालात की खानी पड़ गयी है। ये युवक संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी से दो लाख रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांग रहे थे। हालांकि ये मामला पुराना है, लेकिन पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद दो युवकों को धर दबोचा है, जिन्होंने संसदीय सचिव को धमकी भरा पत्र भेजकर पैसे की डिमांड की थी। इन युवकों ने संसदीय सचिव के साथ-साथ एक पंचायत सचिव को भी धमकी भरा पत्र भेजकर पैसे की मांग की थी। पैसे ना देने की सूरत में जान से हाथ धोने की धमकी दी गयी थी। पुलिस ने इस मामले में पड़ताल के बाद संसदीय सचिव और सरपंच को धमकी देने के मामले में दुर्गा तुलाराम मोहंती और दिरजो राम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को पहले से ही ये काम नक्सलियों का नहीं, बल्कि किसी अन्य बदमाश गिरोह का लग रहा था, लिहाजा पुलिस ने इस मामले की तहकीकत शुरू की। पुलिस को पहला शक इस बात पर गया कि फिरौती नक्सली कमांडर ललित नाम पर मांगी गयी थी, जबकि ऐसे नक्सली की सक्रियता वसूली के मामले में नहीं थी। साथ ही पुलिस को शक पैसे के साथ-साथ मांगे गये स्मार्ट फोन को लेकर भी गया…क्योंकि नक्सली पैसे की वसूली तो करते हैं लेकिन मोबाइल या किसी विशेष समान की डिमांड कर नहीं करते, लिहाजा पुलिस ने उन्ही आधार पर जांच शुरू की ।
::/fulltext:: 