Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर। अगर आपके पास आधार वेरीफिकेशन के नाम पर कॉल आए तो आप सावधान हो जाइए। उस कॉल में आपको सिम स्वैप करने के लिए कहा जा सकता है, लेकिन इसमें खास बात यह है कि यह कॉल आपको कंपनी की ओर से नहीं आ रही है, बल्कि ठगी सहित बहुत से गलत कामों में लगे लोगों द्वारा किए जा रहे हैं।
::/introtext::मोबाइल कंपनियों ने इस संबंध में उपभोक्ताओं को अलर्ट जारी करना शुरू कर दिया है कि उनके द्वारा इस प्रकार के कोई भी कॉल नहीं किए जा रहे हैं और न ही आपसे कार्ड स्वैप करने के लिए कहा जा रहा है। इसलिए उपभोक्ता सावधान हो जाएं। इसके अलावा आप किसी भी प्रकार का ओटीपी नंबर भी शेयर न करें और न ही उसे कंपनी के पास भेंजे।
ऐसा करने पर आपको नुकसान होने के साथ ही आपके मोबाइल का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। गौरतलब है कि इन दिनों बहुत से उपभोक्ताओं के पास आधार वेरीफिकेशन के नाम पर सिम स्वैप करने के लिए कहा जा रहा है और ऐसा होने पर उपभोक्ताओं का नुकसान ही हो रहा है। इसे देखते हुए ही मोबाइल कंपनी उपभोक्ताओं को पहले से सचेत कर रही है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार से नुकसान न उठाना पड़े।
बैंकों के भी फर्जी कॉल से रहे सावधान
इसी प्रकार आरबीआइ ने भी ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है कि वे आधार नंबर और एटीएम नंबर पूछे जाने वाले किसी भी प्रकार के फर्जी कॉल से सावधान रहें। बैंक की ओर से ऐसे किसी भी प्रकार के कॉल नहीं किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को ही सचेत रहना होगा। आरबीआइ के निर्देश के बाद इन दिनों बैंकों ने भी अपनी शाखाओं में इस प्रकार के अलर्ट चस्पा कर दिए है, ताकि उपभोक्ता किसी फर्जी कॉल के चक्कर में अपनी राशि न गवाएं।
::/fulltext::