सुल्तानगढ़ जलप्रपात हादसा : चट्टानों में फंसे 45 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया.....
::/introtext::::fulltext::
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी से लगभग 55 किलोमीटर दूर सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में सुल्तानगढ़ के पास एक प्राकृतिक झरने में बुधवार दोपहर अचानक पानी बहाव बढ़ गया था। पानी के तेज बहाव के बीच चट्टानों पर फंसे लोगों में से 45 लोगों को रातभर चले ऑपरेशन में एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
छुट्टी का दिन होने से बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आए थे। इनमें से कई लोग झरने में नहा रहे थे, तभी झरने में पानी का बहाव तेज हो गया।

शायद ऊपरी पहाड़ी इलाके में तेज बारिश होने से झरने में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बिना सूचना के बांध का पानी छोड़ा गया जिससे अचानक झरने का जलस्तर बढ़ा।
