रायपुर. ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में हुए काम से केंद्र सरकार बेहद खुश है। ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह ने छत्तीसगढ़ में हुए कामों की तारीफ की।
::/introtext::::fulltext::
बैठक में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के तहत छत्तीसगढ़ में हो रहे कार्यो की समीक्षा की। प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले दस आकांक्षी जिलों के कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन योजनाओं की प्रगति का ब्यौरा लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना(सौभाग्य), ग्राम स्वराज अभियान, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विद्युतीकरण योजना तथा आई.पी.डी.एस. सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की। आरके सिंह ने कहा कि सौर सुजला योजना, आंगनबाड़ी को सोलर इनर्जी से रोशन करने और बिजली पहुंच नहीं पाने वाले क्षेत्रों में सौर ऊर्जा से रोशन किये जाने की योजना को मॉडल बताते हुए आरके सिंह ने कहा कि इस मॉडल को दूसरे राज्यों को भी अपनाया जाना चाहिये। केंद्रीय राज्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ के सौर सुजला योजना की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने विपरीत हालात में लक्ष्य को हासिल किया है।
आरके सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने जिस तर्ज पर काम किया है, वो मॉडल अगर देश के दूसरे हिस्से में अपनाया गया, तो 24 घंटे देश में बिजली लाने का लक्ष्य पूरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से छत्तीसगढ़ में इस योजना के तहत बेहतर काम किया गया है।
::/fulltext::