खुदकुशी करने दुधमुंहे संग महिला पटरी पर लेटी थी….ट्रेन आयी..और गुजर गयी, पर .....
::/introtext::::fulltext::
बुहरानपुर 24 जून 2018। ….मध्यप्रदेश के बुहरानपुर में जो हुआ, वो किसी चमत्कार से कम नहीं ! खुदकुशी के लिए महिला दुधमुंहे बच्चे के साथ ट्रैक पर लेट गयी…लेकिन ना तो मासूम को कुछ ना ही महिला को। सैंकड़ों लोगों ने इस चमत्कार को अपनी नजरों से देखा। हालांकि जब तक ट्रेन धड़-धड़ होकर महिला के उपर से गुजरती रही, किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा था कि ये महिला जिंदा बच जायेगी। ….लेकिन कहते हैं ना मौत के लिए खुदा की मंजूरी जरूरी है।

खुदकुशी करने दुधमुंहे संग महिला पटरी पर लेटी थी….ट्रेन आयी..और गुजर गयी, पर
बुरहानपुर जिले में एक महिला पति से तलाक के बाद अपने डेढ़ महीने के बेटे के साथ रेलवे ट्रैक पर लेट गई। तबस्सुम नाम की ये महिला शनिवार को गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस से मुंबई जा रही थी। जिसके बाद अचानक वो नेपानगर स्टेशन पर उतर गई और अपने बेटे के साथ ट्रैक पर लेट गई। ऐसे में दोनों का बच पाना मुश्किल था। उनके वहां लेटने के थोड़ी देर बाद ही सामने से पुष्पक एक्सप्रेस आ गई। 100 की स्पीड से आई ट्रेन महिला और उसके बेटे के ऊपर से गुजर गई। वहां मौजूद लोग इस खतरनाक मंजर के गवाह थे। सबको यही लग रहा था कि दोनों मां बेटे नहीं बच पाएंगे लेकिन जब ट्रेन स्टेशन से आगे निकल गई तो सब ये देखकर दंग रह गए, ट्रैक पर लेटे दोनों लोगों को एक खंरोच तक नहीं आई थी। नेपानगर के स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस का स्टॉपेज नहीं है। इस घटना के काफी देर बाद तक स्टेशन पर अफरातफरी मची रही। जब महिला से जीआरपी ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पति ने उसे तलाक दिया था। जिसके बाद से वह काफी तनाव में आ गई और ये कदम उठा लिया। 25 साल की तबस्सुम का कहना है कि वह मूल रूप से इलाहाबाद की रहने वाली है और उसके पति का नाम मोहम्मद साजिद है।
::/fulltext::