Monday, 17 August 2026

गन्ने के रेशे का इतना अच्छा इस्तेमाल कर रहा रेलवे....

1614::/cck::

गन्ने के रेशे का इतना अच्छा इस्तेमाल कर रहा रेलवे....

::/introtext::
::fulltext::

रेल मंत्रालय के पीएसयू आईआरसीटीसी ने नई दिल्ली से संचालित होने वाली 8 चुनिंदा शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में पर्यावरण के अनुकूल खोई आधारित डिब्बाबंद भोजन की शुरूआत की है। रेलवे के हरित कार्यक्रम के तहत इन ट्रेनों में यात्रियों को रेलवे द्वारा प्रदान किया जाने वाला भोजन अब पॉलिमर के बजाय पर्यावरण के अनुकूल डिस्पोजेबल प्लेट (कंपोस्टेबल कंटेनर) में परोसा जाएगा। पर्यावरण बचाने की दिशा में इन दिनों प्लास्टिक के उपयोग पर स्वैच्छिक पाबंदी लगाने की बात हो रही है। अब प्लास्टिक का विकल्प भी खोजा जा रहा है। गन्ने के जूस के बाद जो रेशेदार अवशेष रह जाता है उससे डिस्पोजेबल प्लेटें तैयार की जा सकती हैं। इंडियन रेलवे ने अपनी ट्रेनों में अब इन प्लेटों को इस्तेमाल की शुरुआत भी कर दी है।
रेलवे के हरित कार्यक्रम के तहत इन ट्रेनों में यात्रियों को रेलवे द्वारा प्रदान किया जाने वाला भोजन अब पॉलिमर के बजाय पर्यावरण के अनुकूल डिस्पोजेबल प्लेट (कंपोस्टेबल कंटेनर) में परोसा जाएगा। इस नई पहल के साथ आईआरसीटीसी ने स्वच्छ और हरित भारत के प्रति अपनी वचनबद्धता की पुष्टि की है और इसे हासिल करने के लिए इस दिशा में एक छोटा सा कदम उठाया है। गन्ने का रस निकालने के बाद जो रेशेदार अवशेष रह जाता है उसका उपयोग डिस्पोजेबल कटलरी और कंटेनर बनाने के लिए किया जा रहा है, जिसमें भोजन परोसा जाएगा।

::/fulltext:: 1614::/cck::

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!