गुजरात में सामने आया प्रद्युम्न जैसा मर्डर.....
::/introtext::::fulltext::
छात्र के शरीर पर धारदार हथियार से घाव के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के वडोदरा में गुरुग्राम के चर्चित प्रद्युम्न हत्याकांड जैसा ही मामला सामने आया है. यहां बारनपुर स्थित भारतीय विद्यालय में 10 क्लास के छात्र का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देव भागवद् नाम के इस छात्र की दो अन्य छात्रों के साथ झड़प हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर लाश को बाथरूम में फेंक दिया. छात्र के शरीर पर धारदार हथियार से कई घाव पाए गए हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने वहां एक स्कूल बैग से चाकू भी बरामद किया है. घटनास्थल पर पहुंचे फॉरेंसिक अधिकारी ने कहा, 'यह पूर्वयोजित हत्या प्रतीत होती है. छात्रों के बेग से चाकू के अलावा मिर्ची पाउडर का पानी भी मिला'
बता दें कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक स्कूल में मासूम प्रद्युम्न की खून से लथपथ लाश इसी तरह बाथरूम में पाई गई थी. यह मामला तब काफी सुर्खियों में रहा था. पुलिस ने शुरू में इस मामले में शक के आधार पर स्कूल बस के ड्राइवर को गिरफ्तार किया था. हालांकि मामले की जांच के बाद स्कूल के ही एक अन्य छात्र को इस मामले में गिरफ्तार किया गया.
::/fulltext::