Saturday, 15 August 2026

8 दिन से गायब दाती मदन दिल्ली क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा, पूछताछ शुरू....

1841::/cck::

8 दिन से गायब दाती मदन दिल्ली क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा, पूछताछ शुरू....

::/introtext::
::fulltext::

दिल्ली में दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने दाती मदन के आश्रमों पर छापेमारी की थी। शिष्या का आरोप है कि दाती मदन ने 2 साल पहले शनिधाम में उसका यौन शोषण किया।

नई दिल्ली.शिष्या से दुष्कर्म के केस में फंसा दाती मदन महाराज मंगलवार को दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचा। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच ने 8 दिन से गायब दाती मदन और 4 अन्य आरोपियों को पेश होने के लिए बुधवार तक काअल्टीमेटम दिया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने दाती के दिल्ली और पाली (राजस्थान) आश्रम पर छापा मारा था। 11 जून को लड़की की शिकायत पर दिल्ली के फतेहपुरी बेरी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ। एसीपी (क्राइम ब्रांच) जसवीर सिंह मलिक ने सोमवार को कहा था कि अगर दाती और अन्य आरोपी हाजिर नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर सकते हैं। उधर, दाती इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए बचने की कोशिश में लगा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

डर के मारे पीड़िता ने 2 साल तक शिकायत नहीं की

लड़की ने शिकायत में कहा है कि शनिधाम के अंदर दो साल पहले दाती मदन ने उसका यौन शोषण किया। समाज में बदनामी और डर की वजह से उसने पहले शिकायत नहीं की। पुलिस ने दाती महाराज पर 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 354 (छेड़छाड़) की धाराएं लगाई हैं। दाती मदन शनिधाम का संस्थापक है। उसका जन्म 10 जुलाई, 1950 को अलवर (राजस्थान) में हुआ। बताया जाता है कि वह 7 साल की उम्र में संत बना।

भविष्य बताने के लिए चर्चित है बाबा

दाती मदन चैनलों पर राशिफल और ज्योतिष से जुड़े कार्यक्रमों में नजर आता है। दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी में उसका आश्रम है। कई नामी हस्तियां यहां पहुंचती हैं। दाती पंचांग और राशिफल से जुड़े वीडियो और अन्य जानकारियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। उसके फेसबुक पेज को 34 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

 

::/fulltext:: 1841::/cck::

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!