भिलाई. भिलाई में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। तालपुरी के परिजात कॉलोनी में ये रैकेट संचालित हो रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी की, जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान घर में नकद समेत आपत्तिनजनक समान भी बरामद हुआ है।
::/introtext::::fulltext::
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के पौष इलाके परिजात कॉलोनी में समय से पुलिस को सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने उसी सूचना के आधार पर आज इलाके के एक मकान में छापेमारी की, जिसमें दो कालगर्ल समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक इस रेकेट के तार रायपुर और आसपास के क्षेत्र में था। कई लड़कियां बाहर से भी यहां आती थी और कई सफेदपोश लोगों के पहुंचायी जाती थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है, पुलिस को उम्मीद है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य तार भी जल्द पकड़ में आ सकते हैं।
::/fulltext::