दाती महाराज पर एक और सनसनीखेज आरोप 'शनिधाम में कैद हैं कई लड़कियां'......
::/introtext::::fulltext::
पीड़िता ने खुद पर जान का खतरा भी बताया है, वहीं पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता का एक पत्र भी बरामद किया है।
दिल्ली:रेप केस में फरार दाती महाराज पर एक और सनसनीखेज आरोप लगा है। पीड़ित लड़की ने पुलिस पूछताछ में कहा कि शनिधाम में और भी कई लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने शनिधान पर छापामार कार्रवाई की।
रेप पीड़िता ने लगाया था आरोप
पुलिस ने दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की शिकायत पर ये कार्रवाई की थी। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि दाती महाराज ने शनिधाम में और भी कई लड़कियों को बंधक बनाकर रखा है। उनके सभी के साथ वहां गलत काम होता है। जिसके बाद पुलिस ने साकेत कोर्ट से दाती महाराज के असौल, छतरपुर स्थित शनिधाम पर तलाशी की अनुमति मांगी थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक जल्द ही टीम पाली, राजस्थान भी जाएगी।
पीड़ित ने खुद पर बताया जान का खतरा
उधर पीड़ित लड़की ने एक बार फिर अपनी जान पर खतरा बताया है। हालांकि स्थानीय और दिल्ली पुलिस दोनों ने ही लड़की को सुरक्षा दे रखी है।
पीड़ित लड़की के पिता का पत्र भी बरामद
पुलिस को तलाशी के दौरान पीड़िता के पिता का एक पत्र भी मिला है। हालांकि पत्र में कोई तारीख नहीं लिखी है, इसलिए ये कहना मुश्किल है कि ये पत्र कबका है। लेकिन इस पत्र में लड़की के पिता ने दाती महाराज की जमकर तारीफ की है। पुलिस ने पत्र को जब्त कर लिया है।
::/fulltext::