692::/cck::
खुशखबरी! रसोई गैस सिलेंडर हुआ सस्ता....
::/introtext::
::fulltext::ऑयल मार्केटिंग कंपनी आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती करने का ऐलान किया है. आइए जानते हैं अब आपको सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे...
मई महीने की पहली तारीख आम आदमी के लिए बड़ी राहत लाई है. पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने भले ही जेब पर बोझ बढ़ा दिया है, लेकिन रसोई गैस और सस्ती हो गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनी आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती करने का ऐलान किया है.
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर से LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं. इंडियन ऑयल की तरफ से जारी कीमतों के मुताबिक मई के लिए सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के दाम में हल्की कटौती हुई है, लेकिन बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर थोड़ी ज्यादा राहत है.
जानिए क्या है नया भाव-
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 1 मई से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 650.50 रुपए, कोलकाता में 674 रुपए, मुंबई में 623 रुपए और चेन्नई में 663 रुपए हो गया है. दिल्ली में इसकी कीमत में 3 रुपए की कटौती हुई है, जबकि कोलकाता और मुंबई में दाम 2-2 रुपए और चेन्नई में 50 पैसे घटे हैं.
बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी
आईओसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम घटने से 1 करोड़ से ज्यादा घरों को फायदा पहुंचेगा, क्योंकि इतने लोग अपनी सब्सिडी त्याग चुके हैं. लगातार 5 महीने से सरकार की तरफ से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम घटाए जा रहे हैं. 5 महीने में दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 96.50 रुपए, कोलकाता में 92 रुपए, मुंबई में 96 रुपए और चेन्नई में 93 रुपए सस्ता हुआ है.
कमर्शियल सिलेंडर कितने दाम घटे हैं
सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में हालांकि बहुत मामूली कटौती हुई है. एक मई से दिल्ली में इसका दाम 491.21 रुपए, कोलकाता में 494.23 रुपए, मुंबई में 488.94 रुपए और चेन्नई में 479.42 रुपए हो गया है. इससे पहले दिल्ली में सिलेंडर के दाम 491.35 रुपये थे, यानी कीमतें 14 पैसे घटी हैं. वहीं, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कीमतों में मामूली गिरावट आई है.
19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर
आज से दिल्ली में उसका दाम 1167.50 रुपए, कोलकाता में 1212 रुपए, मुंबई में 1119 रुपए और चेन्नई में 1256 रुपए हो गया है, अप्रैल में दिल्ली में इसका दाम 1176 रुपए, कोलकाता में 1220.50 रुपए, मुंबई में 1128 रुपए और चेन्नई में 1264.50 रुपए था.
::/fulltext::