छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीती देर रात हुए नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया
::/introtext::::fulltext::
सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीती देर रात हुए नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। घटना किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। शहीद अनिल कुमार मौर्य एएसआइ के पद पर था। वह उत्तरप्रदेश के अमेठी का रहने वाला हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात नक्सली मूवमेंट की सूचना पर सीआरपीएफ की 212 वीं बटालियन की एक टुकड़ी पालोड़ी कैंप से सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एएसआई अनिल कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने शहीद जवान की सांस थमने की पुष्टि कर दी। जवान उत्तरप्रदेश के अमेठी का रहने वाला है।
बताया जा रहा है नक्सलियों ने जवानों के सर्चिंग की सूचना पहले से ही मिल गई थी। इसलिए जंगल में घात लगाए बैठे थे। फिलहाल अभी ज्यादा कुछ जानकारी मीडिया को नहीं मिल पाई है।
