Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
कांग्रेस भवन में बवाल, भड़के डहरिया ने कहा - दलित और आदिवासी नेताओं के साथ डबल गेम किया जा रहा है...
::/introtext::रायपुर. चुनावी साल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पार्टी नेताओं को एकजुट करने पर जोर है लेकिन छत्तीसगढ़ में पार्टी नेताओं की आपसी सिर फुटौव्वल खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अभी भूपेश बघेल और डॉ.चरणदास महंत के बीच चला विवाद थमा भी नहीं कि शुक्रवार को कांग्रेस भवन में नेताओं के बीच फिर जमकर तकरार हो गई।
दरअसल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, रामदयाल उइके और आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल सोरी ने एससी-एसटी एट्रोसिटी एक्ट पर पत्रकार वार्ता के लिए दोपहर 12.30 बजे मीडिया को बुलाया था।
तीनों नेता जब कांग्रेस भवन पहुंचे तब पहले से मौजूद राज्यसभा सांसद छाया वर्मा पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं। फिर क्या था। तीनों नेता, मुख्य प्रवक्ता आनंद शुक्ला से भिड़ गए। डहरिया ने कहा कि एक दिन पहले पत्रवार्ता की सूचना दी तो दूसरा मंच पर क्यों है।
शुक्ला ने कहा कि वे केवल बाइट दे रहीं हैं लेकिन भड़के डहरिया ने कहा कि दलित और आदिवासी नेताओं के साथ डबल गेम किया जा रहा है। तभी वहां पहुंचे शैलेष नितिन त्रिवेदी ने भी कहा कि छाया वर्मा को वैवाहिक कार्यक्रम में जाना था इसलिए केवल बाइट दे रहीं हैं।
इस पर डहरिया ने कहा कि बयान दे रहीं और विज्ञप्ति भी बांट रहीं, ये पत्रकार वार्ता नहीं तो क्या है? बात इतनी बढ़ी कि एक नेता ने यह कहकर शैलेष का पांव पकड़ लिया कि वे ही बड़े नेता हैं, वही पत्रवार्ता लें। इसके बाद तीनों नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली और वहां से चले गए।
मनाने की कोशिशें विफल
कांग्रेस भवन से निकलकर तीनों कॉफी हाउस पहुंचे और मोबाइल पर पुनिया, भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को दुखड़ा सुनाया। पीछे-पीछे छाया वर्मा और शैलेष नितिन त्रिवेदी भी पहुंचे। मान मनौव्वल की कोशिश हुई लेकिन बात बनी नहीं। 25 अप्रैल को फिर पत्रकार वार्ता रखने की बात तय हुई है।