धर्मराज युधिष्ठिर बोले- हे जनार्दन! चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का क्या नाम है तथा उसकी विधि क्या है? कृपा करके आप मुझे बताइए।
नई दिल्ली: दुनियाभर के देशों में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है. इस वजह से लोगों को अधिक सतर्क रहने और नियमित रूप से कुछ चीजों को फॉलो करने के लिए कहा गया है. इसमे नियमित रूप से हाथ धोने से लेकर, अधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाना आदि शामिल है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई लोग मंदिरों और गुरुद्वारे जैसी जगहों पर भी जाने से बच रहे हैं.
हाल ही में आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं को टोकन के साथ दर्शन करने के लिए कहा गया है. यहां 17 मार्च से टोकन अनुसार भक्तों को दर्शन का वक्त दिया जाएगा और यदि वो वक्त पर नहीं पहुंचते तो उन्हें दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके बाद अब शिरडी में भी साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने भी भक्तों से अनुरोध किया है कि वो कुछ वक्त के लिए अपनी यात्राएं स्थगित कर दें.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण अब तक भारत में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं कुल 93 मामले सामने आ चुके हैं. इस वजह से सरकार हर तरह से लोगों को सावधान रहने का सुझाव दे रही है. वहीं कई राज्यों में 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं.