फ्रांस की संसद के ऊपरी सदन सीनेट के वरिष्ठ अधिकारी क्वेनेडी को रविवार को हिरासत में लिया गया. वह फ्रैंको-कोरियन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं....
::/introtext::::fulltext::
नई दिल्ली: फ्रांस के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बेनॉ क्वेनेडी को उत्तर कोरिया (North Korea) के लिए जासूसी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. न्यायिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. बता दें कि फ्रांस की संसद के ऊपरी सदन सीनेट के वरिष्ठ अधिकारी क्वेनेडी को रविवार को हिरासत में लिया गया. वह फ्रैंको-कोरियन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं. न्यायिक सूत्रों का कहना है कि उनके देश से बाहर जाने या सीनेट में काम करने पर रोक लगा दी गई है. क्वेनेडी को फिलहाल फ्रांस की घरेलू खुफिया एजेंसी डीजीएसआई के मुख्यालय में रखा गया है.
क्वेनेडी के प्रकाशक की वेबसाइट डेल्गा के अनुसार उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप की काफी यात्रा की है. यूट्यूब पर अपलोड एक वीडियो में वह कोरिया को ‘विकास का मॉडल' भी बताते हैं. वह 2007 से फ्रैंको-कोरियन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. इसका गठन 1960 में उन पत्रकारों ने किया था जो सामाजिक और वामपंथी ध्येय के प्रति सहानुभूति रखते थे. यह संगठन प्योंगयांग के साथ करीबी संबंध और विभाजित कोरिया के एकीकरण की बात करता है.
अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक बुटिना ने अमेरिकी राजनीतिज्ञों और उम्मीदवारों से मुलाकात की , विशेष रूचि समूहों द्वारा प्रयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया. उसका इरादा, यहां से प्राप्त जानकारियों के बारे में मास्को तक सूचना पहुंचाना था. अदालत के दस्तावेजों में रूसी अधिकारी का नाम नहीं दिया है.
::/fulltext::