बीजिंग से 200 किलोमीटर दूर हाबेइ शेंगुआ केमिकल को. में यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों को फौरन पास के अस्पता में भर्ती कराया गया है जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है.....
::/introtext::::fulltext::
बीजिंग: उत्तरी चीन स्थित एक केमिकल प्लांट के पास हुए धमाके (Blast in Chemical Plant) में 22 लोगों के मौत की खबर आ रही है. जबकि इस घटना में 22 अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है. इस पूरे घटना की जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी. बीजिंग से 200 किलोमीटर दूर हाबेइ शेंगुआ केमिकल को. में यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों को फौरन पास के अस्पता में भर्ती कराया गया है जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है. पुलिस (China Police) के अनुसार के इस घटना में प्लांट के अंदर खड़े 50 छोटे और बड़े ट्रक पर भी जल गए हैं. पुलिस और दमकल की गाड़ियां फिलहाल आग पर काबू पाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं.
पुलिस ने स्थानीय लोगों को घटनावाली जगह से दूर रहने की हिदायत दी है. साथ ही घटना के समय में प्लांट में अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है.
::/fulltext::