कचरे के ढेर में मिले कटे-फटे और दीमक लगे नोट, शहर में मचा हड़कम्प....
::/introtext::::fulltext::
कोरिया. कचरे में कटे-फटे और दीमक लगे नोट का जखीरा मिलने से हड़कम्प मच गया है. इस जखीरा को देखने लोगों का हुजुम लग गया है. वही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. जिले के मनेन्द्रगढ़ बलाक के विवेकानंद चौक के पास मंदिर के बगल में कचरे के ढ़ेर में कटे-फटे और दीमक लगे नोट मिले है. जिसमें 10,20 और 100 के नोट शामिल है. इस नोट के मिलने की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. जिसे देखने लोगों का हुजुम मंदिर के पास जमा हो गया. इसी बीच इस नोट मिलने की जानकरी क्षेत्रीयजनों ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है कि किसके द्वारा इतने सारे कटे-फटे और दीमक लगे नोट कचरे में फेका गया है. हालांकि अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है.
::/fulltext::