1363::/cck::
बाल संप्रेक्षण गृह में अपचारी बालक ने किया खुदकुशी का प्रयास.....
::/introtext::
::fulltext::रायपुर: माना स्थित बाल संप्रेषण गृह में शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल एक अपचारी बालक ने मंगलवार को खुदकुशी का प्रयाश किया है। बताया जा रहा है कि बालक संप्रेषण गृह की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी के फंदे में झूल गया था, लेकिन बैरक के अन्य बालकों ने उसे बचा लिया। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष प्राभा दुबे ने अपचारी बालक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि घर वालो की याद में किया खुदखुशी की कोशिश की है। उन्होंने मामले की जांच करवाने आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि चोरी के आरोप में 10 दिन पहले संप्रेषण गृह लाया गया एक बालक ने आज खुदकुशी का प्रयास किया है। मामले में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, अपचारी बालक के इस करतूत की संप्रेक्षण गृह प्रबंधक ने न तो पुलिस को सूचना दी है और न ही जिला न्यायाधीश को। बहरहाल बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने मामले की जांच करवाने की बात कही हैं।
::/fulltext:: 1363::/cck::