स्टूडेंट्स ने बनाया एप : गैस लीक हुई तो रेगुलेटर को ऑफ कर देगी एप, मैसेज भी आएगा...
::/introtext::::fulltext::
22 साल के अनीश और 21 साल की ऐश्वर्या ने 6 महीने में इस डिवाइस को बनाया है।
चंडीगढ़। 2 स्टूडेंट्स ने मिलकर एक ऐसी डिवाइस बनाई है जो गैस लीक होने पर सिलेंडर के रेगुलेटर को ऑटोमैटिक ऑफ कर देगी। आपके मोबाइल पर बता देगी कि रसोई में रखे सिलेंडर की गैस लीक हो रही है। इस डिवाइस से न सिर्फ आपको गैस कंजप्शन का पता चलेगा, बल्कि मोबाइल के जरिए ही आप गैस सिलेंडर का रेगुलेटर भी ऑन-ऑफ कर सकते हैं। यह डिवाइस ‘आईओटी’ बेस्ड है जो आम आदमी की जिंदगी को आसान बनाएगी। इस डिवाइस का सबसे स्पेशल फीचर यह है कि गैस खत्म होने पर यह एप खुद ही दूसरा गैस सिलेंडर बुक कर देगी।
छह महीने लगे इस बनाने में...
चंडीगढ़ के मनीमाजरा के रहने वाले 22 साल के अनीश यादव और ढकोली की रहने वाली 21 साल की ऐश्वर्या कौशिक ने 6 महीने में इस डिवाइस को बनाया है। अनीश ने अभी इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के पेपर दिए हैं और ऐश्वर्या साॅफ्टवेयर इंजीनियर है। पिछले साल दिवाली पर पंचकूला के सेक्टर-10 के एक घर में गैस लीकेज की वजह से एक ब्लास्ट हुआ था। अनीश ने कहा कि इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी और हम नहीं चाहते थे कि ये हादसा दोबारा कभी भी कहीं पर भी हो। अकसर देखा जाता है कि लेडीज घर में गैस ऑन रखकर भूल जाती हैं। ऐसी चीजें किसी के लिए भी खतरा बन सकती हैं। इन सभी बातों को दिमाग में रखते हुए इस डिवाइस को बनाया गया है।
ऐसा काम करेगा यह डिवाइस...
एप के कुछ मुख्य फीचर्स
- यह डिवाइस ‘आईओटी’ बेस्ड है और गूगल असिस्टेंट है।
- एप में एक टाइमर की एप्लीकेशन है, जो टाइम के मुताबिक रेगुलेटर को ऑन-ऑफ कर सकती है।
- यह डिवाइस 6 घंटे बिना बिजली के भी चल सकती है।
- इसे डोमेस्टिक और कमर्शियल दोनों के लिए यूज किया जा सकता है।
- इस डिवाइस में एक एयर टाइट और वॅाटर रस्सिटेंट सर्किट किट है।
- इस डिवाइस का सेंसर और रेगुलेटर प्लास्टिक से कवर किया गया है।
