अपनी बाइक की माइलेज बढ़ाने के तरीके खोज रहे हैं। हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिनके सहारे आप आप बाइक की माइलेज बढ़ा सकते हैं....
::/introtext::
::fulltext::
तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है। अब गाड़ी के अलावा बाइक से सफर करना भी लोगों को महंगा पड़ने लगा है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है। अब गाड़ी के अलावा बाइक से सफर करना भी लोगों को महंगा पड़ने लगा है। इसलिए लोग अपनी बाइक की माइलेज बढ़ाने के तरीके खोज रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ तरीके बता रहे हैं जिनके सहारे आप आप बाइक की माइलेज बढ़ा सकते हैं।
बाइक के स्पार्क प्लग को साफ रखें- कई बार बाइक का स्पार्क प्लग गंदा हो जाता है जिस वजह से बाइक धुआं देने लगती है। इसका असर बाइक की माइलेज पर पड़ता है। गंदा स्पार्क प्लग ईंधन और हवा के मिक्स को अच्छे से जला नहीं पाता है। इसलिए इससे बचने का तरीका है कि स्पार्क प्लग को साफ रखा जाए। इसके अलावा मार्केट में ट्विन हेड स्पार्क प्लग भी मौजूद हैं जो ईंधन का पूरा दोहन करते हैं। इससे बाइक की माइलेज बढ़ेगी।
स्पीड के हिसाब से लगाएं गियर- सही स्पीड और समय पर गियर शिफ्ट करने से बाइक की माइलेज बढ़ेगी। अगर आप छोटे गियर में ज्यादा स्पीड पर बाइक दौड़ाएंगे तो इससे इंजन पर जोर पड़ेगा। इस वजह से बाइक की माइलेज कम हो जाएगी। इसलिए जरुरी है कि सही स्पीड में सही गियर का इस्तेमाल करें।
बाइक को लो RPM पर रखें- अपनी बाइक के RPM को मिनिमम रखें। अगर बाइक की रेस ज्यादा है तो यह ज्यादा ईंधन की खपत करेगी। इसके अलावा यह स्टार्ट होने पर खड़े-खड़े भी ज्यादा ईंधन की खपत करेगी। साथ ही बेवजह रेस देने से बचें।
एयर फिल्टर को नियमित समय पर साफ करते रहें- इंजन में जाने वाली हवा इन फिल्टर्स के माध्यम से जाती है। अगर ये फिल्टर गंदे हो जाते हैं तो इंजन को पर्याप्त हवा नहीं मिलती है। इस वजह से भी बाइक की परफॉर्मेंस और माइलेज पर असर पड़ता है। इसलिए जरुरी है कि समय-समय पर बाइक के एयर फिल्टर्स को साफ करते रहें।
::/fulltext::