रायपुर. प्रदेश में 14 माह में हत्या, दुर्घटना, आत्महत्या से मरने वालों के बेहद ही चैकाने वाले आकड़े सामने आये हैै। आकड़ों की बात की जाये तो छत्तीसगढ़ 14 माह में 4770 महिला पुरुष की मौत हुई है. वहीँ अगर प्रति दिन की बात की जाये तो रोजाना 11 लोगों की मौत हो रही हैं, जिनमें महिला, पुरूष दोनों शामिल है। विधानसभा में कांग्रेस विधायक धनेेंद्र साहू ने गृहमंत्री से पूछे गये सवाल में जानकारी दी है.
::/introtext::::fulltext::
सर्वाधिक मौतों की बात करे तो राजधानी रायपुर टाॅप पर है। रायपुर में प्रतिदिन 3 लोगों की मृत्यु हो रही है। वहीं दूसरे पर बिलासपुर है यहां पर भी लगभग 3 लोगों की मृत्यु हर रोज हो रही है। दुर्ग की बात करे तो यहां पर हर रोज 2 लोगों की मृत्यु हो रही है। वहीं रायगढ़, राजनांदगांव में प्रति दिन 1 व्यक्ति की मृत्यु किसी न किसी कारण से हो रही है। आइये जानते है कि 2017-2018 से 30 मई तक हत्या, दुर्घटना, आत्महत्या से अब तक कितने लोगों की मौते हुई है…..
राजधानी में हत्या से इन 14 महीनों में 25 महिला की मौत हुई है, तो वहीं 48 पुरूष की हत्या हुई है। दुर्घटना से 107 महिलाएं, 512 पुरूषो की मौत हुई है, तो वहीं आत्महत्या से 492 पुरूष और 187 महिलाओं ने जान गंवायी है। दुर्ग में 17 महिलाओं की हत्या हुई है, तो वहीं 30 पुरूष की हत्या हुई है। दुर्घटना से 64 महिलाएं, 223 पुरूषों की जान गयी है, जबकि आत्महत्या 209 महिलाएं और 332 पुरूष, ने की है।
रायगढ़ में 34 महिला की हत्या तो वहीं 38 पुरूषों का मर्डर हुआ है। दुर्घटना से 41 महिलाएं, 274 पुरूषो की जान गयी, जबकि 112 महिलाएं और 291 पुरूष ने आत्महत्या कर अपनी जान दी।
अब अगर राजनांदगांव की बात की जाये तो 14 माह में हत्या से 9 महिला की मौत हुई है, तो वहीं 31 पुरूष की हत्या से मौत हुई है। दुर्घटना से 26 महिलाएं, 242 पुरूषों की मौत हुई है। तो वहीं आत्महत्या की बात की जाये तो 116 महिलाएं और 259 पुरूष ने आत्महत्या की है।
::/fulltext::