Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर । 84 साल की उम्र में पूर्व वित्त मंत्री राम चन्द्र सिंहदेव इस दुनिया को विदा कर गए। एक अर्थशास्त्री, विद्वान, दूरदर्शी, कलाकार और कुशल राजनीतिज्ञ के तौर पर रामचंद्र सिंहदेव की पहचान रही है।
रामचन्द्र सिंहदेव से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां,
* जन्म- 13 फरवरी 1930
* मृत्यु- 20 जुलाइ 2018
* शिक्षा- प्रारम्भकि शिक्षा रायपुर के राजकुमार कॉलेज से,
उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद चले गए, लाइफ साइंस में पीएचडी की,
* सफल राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, लेखक, फोटोग्राफर, सत्यजीत रे के साथ 2 सालों तक लघु फ़िल्म निर्माण का काम किया,
* 1967 में पहला चुनाव लड़ा- कुल मतदान 40135 में से 35867 रिकॉर्ड वोट मिले,
* राजनीति में अपराजेय योद्धा रहे,
* 1990 में कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते,
* 1990 से 2003 तक लगातार चुनाव लड़े और जीते,
* स्कूली समय मे ही समाज सेवा से जुड़े- रायपुर के डागनिया में श्रमदान से तालाब खुदवाया,
* अपने साथियों के साथ रोज 2 घण्टे तक कैदियों को शिक्षा देते थे,
* सन 1950 में नरगिस के बेहतरीन फ़ोटो खिंची जिससे देशभर में चर्चित हुए,
* लंदन में फोटॉग्राफी के लिए गोल्ड मेडल मिला,
* बस्तर विकास योजना जैसी सुप्रसिद्ध किताब लिखी,
* सरकारों ने उनकी किताब का अनुशरण कर बस्तर विकास की योजना बनाई,
* उन्होंने हैंडीक्राफ्ट को सरकारी मदद से जोड़ा,
* स्कूलों में आज दिया जाने वाला मिड-डे मील उन्ही के पिता की देन रही,
* विश्वनाथ त्रिपाठी, एनडी तिवारी जैसे नेता उनके सहपाठी रहे,
* पूर्व पीएम वीपी सिंह कॉलेज में उनसे जूनियर रहे,
* पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह भी कॉलेज में उनसे जूनियर रहे हैं,
* उन्हें राज्य अलंकरण सम्मान पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान से नवाजा गया,
* उनके राजनीतिक जीवन से विरोधी भी प्रभावित रहें,
* मध्यप्रदेश में वो गोविंद नारायण मिश्र के मुख्यमंत्री काल में 19 बड़े विभगों के मंत्री रहने का गौरव प्राप्त है,
* महाराष्ट्र में लघु सिंचाई विस्तार में आप का योगदान हमेशा याद किया जाएगा,