मंत्री बृजमोहन अग्रवाल : जलकी जमीन मामला.....
::/introtext::
::fulltext::
हाईकोर्ट ने कहा- 10 दिन में आर्थिक अपराध शाखा यह डिटेल दे
बिलासपुर: कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के जलकी जमीन कब्जा मामले में हाईकोर्ट ने 10 दिन में आर्थिक अपराध शाखा से यह डिटेल देने कहा है कि उन्होंने रायपुर की पूर्व महापौर किरणमयी नायक की शिकायत पर क्या कार्रवाई की। दरअसल किरणमयी नायक ने हाईकोर्ट में एक याचिका लगाकर बताया था, कि बृजमोहन अग्रवाल ने जलकी गांव के आसपास की सैकड़ों एकड़ की वन भूमि पर कब्जा कर लिया है।
याचिका में यह भी उल्लेखित है कि यहां एक बांध है जिसका पानी अग्रवाल के फार्म हाउस में सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता है। बांध के एक हिस्से को बाउंड्री से घेरा जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने चार साल पहले आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की थी, लेकिन कोई जांच नहीं की गई।
इस याचिका पर हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में एडवोकेट जनरल से कहा था, कि वो पूरे मामले का डिटेल कोर्ट में पेश करें, लेकिन शुक्रवार को हुई सुनवाई में शासन की ओर से जवाब देने के लिए समय मांग लिया गया। इसी दौरान कोर्ट ने कहा 10 दिन में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई का ब्यौरा भी पेश करें।
::/fulltext::