Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर/सुकमा।छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर ब्लास्ट कर नक्सलियों ने एक पुलिया को उड़ा दिया है। वहीं बीजापुर में सुरक्षा बलों ने चार प्रेशर बम बरामद किए हैं। लगातार नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सुरक्षा बलों के अभियान और एनकाउंटर से भड़के माओवादियों ने शुक्रवार को बंद बुलाया है। यह बंद दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में है। नक्सलियों के बंद का वैसे तो कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन सुकमा से दंतेवाड़ा और कोंटा की ओर से जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। सुरक्षा बलों ने भी चौकसी बढ़ा दी है और लगातार सर्चिंग जारी है।
- माओवादियों के बंद का सबसे खासा असर विशाखापटनम से चलने वाली किरंदुल पैसेंजर पर पड़ा. बंद के चलते रेलवे प्रबंधन ने इस पैसेंजर को जगदलपुर तक ही चलाने का निर्णय लिया। इसके अलावा रात में चलने वाली मालगाड़ियों पर भी रोक लगा दी गई है।
- रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए विशाखापटनम-किरंदुल पैसेंजर को जगदलपुर में ही ब्रेक कर दिया है। माओवादियों के बंद को देखते हुये अंदरुनी क्षेत्रो में यात्री बसें भी प्रभावित हुई हैं। माओवादियो के बंद को लेकर बस्तर पुलिस भी अलर्ट है।
- नक्सलियों के विरोध दिवस के मद्देनजर बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर में लगातार सर्चिंग की जा रही है। घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में चलने वाली बसों को भी सतर्क रहने कहा गया है।
- वहीं शुक्रवार को लगने वाले हाट बाजारों पर खास नजर रहेगी। आमामोरा की घटना के बाद गरियाबंद इलाके में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। इस बीच खबर आ रही है कि तेलंगाना के नक्सली प्रवक्ता ने तेलुगू भाषा में एक विज्ञप्ति जारी कर गढ़चिरौली और बीजापुर मुठभेड़ को फर्जी बताया है और इसके विरोध में 4 मई को बस्तर, तेलंगाना और महाराष्ट्र बंद का आव्हान किया है।
- गरियाबंद जिले के आमामोरा इलाके में नक्सल लैंड माइंस विस्फोटक से मारे सीआरपीएफ के दो जवान अपने 29 साथियों के साथ बाइक में रोड ओपनिंग में लगे हुए है। इस इलाके में गुरुवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया था।
- इसमें कलेक्टर और अन्य बहुत से प्रशासनिक अफसर शामिल होने वाले थे। इनके रोड़ ओपनिंग के लिए सीआरपीएफ की 29 जवानों की पार्टी बाइक से निकली थी। इस घटना के बाद से इलाके में लगातार सर्चिंग की जा रही है।
सर्चिंग के दौरान मिले प्रेशर बम
- बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान जवानों को 4 प्रेशर बम मिले हैं। आशंका है कि नक्सलियों ने सड़क निर्माण का कार्य और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस प्रेशर बम को लगाया था। इस बार मेडिकल सिरिंज में डेटोनेटर फिट कर उसे जमीन में प्रेशर बम की तरह लगा दिया था।
- मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर ही बरामद प्रेशर बम को जवानों द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया है। इससे पहले नक्सलियों द्वारा बनाये गए मोबाइल ऑपरेटेड लैंडमाइन, रेडियो बम, टाइम बम प्रेशर बम आदि को भी जवानों ने बरामद किए थे।
किस्टाराम में दो नक्सली हुए थे ढेर, बरामद हुए थे भारी मात्रा में हथियार
- इधर गुरुवार को एसटीएफ और डीआरजी की टीम ने किस्टाराम इलाके में चलाए गए ऑपरेशन में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इस ऑपरेशन की बड़ी उपलब्धि यह है कि जवानों ने मारे गए दोनों नक्सलियों के शव के अलावा मौके से एक भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे। इन हथियारों की तस्वीरों को सुरक्षा बलों की ओर से शुक्रवार को जारी किया गया है।
- सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। नक्सली संगठन में एके-47 जैसे ऑटोमेटिक रायफल बड़े कैडर के पास ही रहता है। ऐसे में अफसरों को उम्मीद है कि मारा गया नक्सली कोई बड़ा लीडर होगा। इनकी शिनाख्ती की कोशिश की जा रही है।
::/fulltext::