राज्य बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने किया रायपुर केन्द्रीय जेल का निरीक्षण.....
::/introtext::::fulltext::
रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने शनिवार को केंद्रीय जेल रायपुर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने किशोर गृह में रह रहे बच्चों और महिलाओं सेल में निवासरत बंदी महिलाओं और उनके बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर में स्थित शाला और झुला घर का भी निरीक्षण और अवलोकन किया।
निरीक्षण के बाद उन्होंने बच्चों के लिए रहन सहन, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अगर यहाँ बेहतर माहौल मिलेगा तो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे भविष्य में ज़िम्मेदार नागरिक बनेंगे। बाल आयोग की अध्यक्ष ने यहाँ निवासरत बच्चों के आयु परीक्षण कर 18 वर्ष से कम आयु होने पर उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजने के निर्देश भी जेल प्रशासन को दिए हैं। इस दौरान प्रभा दुबे के साथ आयोग की सदस्य इन्दिरा जैन भी मौजूद थीं।
::/fulltext::