बिलासपुर : DEO ने जारी किया आखिरी अल्टीमेटम.... सुबह तक हर हाल में पहुंचे मूल्यांकन केंद्र….
::/introtext::::fulltext::
बिलासपुर 4 मई 2018। …इधर गरमी छुट्टी पर गये उन शिक्षकों की मुसीबत कम होती नहीं दिख रही है, जिनकी ड्यूटी मूल्यांकन कार्य में लगायी गयी थी। कल जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी ने मूल्यांकन कार्य में लगे सभी शिक्षको की छुट्टी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था। उन तमाम शिक्षकों को पहले तो 24 घंटे से भी कम का वक्त वापस ड्यूटी पर लौटने का दिया गया..और अब उन शिक्षकों को फाइनल अल्टीमेटम देते हुए कल तक आखिरी तौर पर उपस्थित होने का निर्देश जारी कर दिया गया। शिक्षा अधिकारी ने तीखा आदेश जारी करते हुए कहा कि 5 मई तक अगर शिक्षक मूल्यांकन सेंटर पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। यही नहीं उन प्राचार्यों को भी हिदायत दी गयी है, जिनके स्कूल के शिक्षक की मूल्यांकन ड्यूटी लगी है। शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि अगर मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक 5 मई तक उपस्थित नहीं होते हैं तो उस स्कूल के प्राचार्य भी दोषी होंगे और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।
दरअसल कल अचानक से बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने मूल्यांकन कार्य में लगे सभी शिक्षकों की छुट्टी को रद्द कर दिया था और आज सुबह तक मूल्यांकन केंद्र में आमद का निर्देश दिया था.. लेकिन परेशानी की बात ये है कि गरमी की छुट्टी में अधिकांश शिक्षक छुट्टी मनाने बाहर चले गये हैं। जाहिर है उन्हें लौटने में थोड़ा वक्त लग रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग सख्ती को लेकर हर दिन नये आदेश जारी कर रहा है, इससे शिक्षाकर्मियों की मुश्किलें काफी बढ़ गयी है।
::/fulltext::