श्रमिक की मौत मामले में, भिलाई स्टील प्लांट के DGM सहित 12 पर FIR….
::/introtext::::fulltext::
भिलाई 7 जून 2018। भिलाई स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत मामले में BSP प्रबंधन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्लांट के डीजीएम मनोज कुमार सहित 12 लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। प्लांट के श्रमिक इंद्रजीत कुमार की मौत के मामले में भट्ठी पुलिस ने ये कार्रवाई की है। दरअसल भिलाई स्टील प्लांट के ट्रांसपोर्ट एंड डीजल विभाग में कुछ दिन पहले शंटिंग के दौरान एक हादसा हुआ था। हादसे में ठेका श्रमिक इंद्रजीत की मौत हो गई। मौत के बाद भिलाई के भट्टी थाना में अपराध दर्ज किया गया और विवेचना हुई जिसमें पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर सभी को आरोपी बनाया गया है।
एएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि टीएंडडी के डीजीएम मनोज प्रसाद, एजीएम ज्योति रंजन मोहंती, विभाग के यार्ड मास्टर प्रदीप कुमार, संयंत्र के लोको 631 के चालक पीएल साहू, लोको चालक बी तिर्की, पोर्टर पंचूराम निषाद, एचएससीएल के वरिष्ठ परियोजना अभियंता राम दयाल टेम्भरे, स्थल अभियंता सुरक्षा अधिकारी के हर्षवर्धन, एचएससीएल के सुरक्षा अधिकारी एसके राय, ठेकेदार इसरार अहमद, आरके तिवारी और एसएस बोगड़े को हादसे को जिम्मेदार माना है। भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्य करने वाले अफसरों पर भी इस बात गाज गिरी है। इनके खिलाफ धारा 287, 304, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
::/fulltext::