Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; PlgSystemJdvisitor has a deprecated constructor in /home/u383106781/domains/divyachhattisgarh.m47.in/public_html/plugins/system/jdvisitor/jdvisitor.php on line 14
पेड़ से लटकी थी लाश के ऊपर लिखा था बीजेपी से जुड़ने का यही अंजाम होगा....
Monday, 17 August 2026

पेड़ से लटकी थी लाश के ऊपर लिखा था बीजेपी से जुड़ने का यही अंजाम होगा....

1416::/cck::

पेड़ से लटकी थी लाश के ऊपर लिखा था बीजेपी से जुड़ने का यही अंजाम होगा....

::/introtext::
::fulltext::

पश्चिम बंगाल भाजपा ने ममता बनर्जी के अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस पर राज्य को 'श्मशान भूमि' में बदलने का आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल में अब किसी पार्टी का कार्यकर्ता होना भी गुनाह बन गया है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब बुधवार को पुरुलिया में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद उसके शव को पेड़ से टांग दिया गया। मृतक का नाम त्रिलोचल महतो है, 21 साल का महतो भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था और हाल के पंचायत चुनावों में उसने खुलकर पार्टी के लिए प्रचार किया था। मारने के बाद हत्यारों ने उसकी टीशर्ट पर एक मैसेज भी लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा, कि भाजपा के लिए काम करने वालों का यही अंजाम होगा। घटना के बाद भाजपा ने इस मामले में तृणमूल कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाते हुए इस मामले में CBI जांच की मांग की है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्य की ममता बनर्जी सरकार विरोधियों की आवाज दबाने के लिए हिंसा के रास्ते पर चल रही है।

 - महतो की हत्या के बाद आरोपियों ने उसकी पैंट से ही उसे पेड़ पर टांग दिया। हत्यारों के मुताबिक वे बीजेपी कार्यकर्ता को हाल ही में हुए पंचायत चुनाव के बाद से ही मारना चाहते थे। लेकिन तब नहीं हो सका था।
- हत्यारों ने मृतक की टीशर्ट पर लिखा, 'ये 18 साल की उम्र से बीजेपी से जुड़ा हुआ था, पंचायत चुनाव के बाद से ही मारना चाहते थे। आज तुम्हें मार दिया, भाजपा के लिए काम करने वालों का यही अंजाम होगा।' शव के पास एक पर्चा भी मिला, उसमें भी ऐसा ही कुछ लिखा हुआ था। इस मामले में त्रिलोचन के पिता ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखवाई है। बता दें कि हाल ही में राज्य में हुए पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने एक तिहाई सीटें निर्विरोध जीत ली थीं। पार्टी को सभी जिला परिषदों में जीत हासिल हुई थी।

हिंसा के मामले में तृणमूल ने वामदलों को भी पछाड़ा- अमित शाह

- अपने कार्यकर्ता की मौत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करते हुए उसे श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'पश्चिम बंगाल के बलरामपुर में हमारे युवा कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो की नृशंस हत्या से गहरा दुख पहुंचा। संभावनाओं से भरा एक युवा जीवन राज्य के संरक्षण में बर्बरता से छीन लिया गया। उसे मारकर पेड़ से इसलिए टांग दिया गया, क्योंकि उसकी विचारधारा राज्य से संरक्षण प्राप्त गुंडों से अलग थी।'  इसके बाद किए एक अन्य ट्वीट में भाजपा अध्यक्ष ने लिखा, 'पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार ने कम्युनिस्ट शासन की हिंसक विरासत को भी पीछे छोड़ दिया है, पूरी भाजपा इस दुखद घटना पर शोकाकुल है और दुख की इस घड़ी में त्रिलोचन महतो के परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है। संगठन और विचारधारा के लिए उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।' ओम शांति-शांति-शांति।'

'राज्य को श्मशान भूमि में बदल दिया'

 - पश्चिम बंगाल की भाजपा ईकाई ने ममता बनर्जी के अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस पर राज्य को 'श्मशान भूमि' में बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि त्रिलोचन महतो की दुखद मौत 'व्यर्थ नहीं जाएगी'। पार्टी के मुताबिक पंचायत चुनाव से पहले और उसके बाद हुई हिंसा में अबतक 18 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।  राज्य भाजपा के मुताबिक 'भाजपा कार्यकर्ता होने पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पुरुलिया में 18 साल के भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी। बंगाल भाजपा ईकाई के एक ट्वीट में कहा 'आप 18 वर्ष के हैं और भाजपा कार्यकर्ता, आज आपका आखिरी दिन है।'
::/fulltext:: 1416::/cck::

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!