——
Monday, 22 June 2026

अमृत मिशन योजना : लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

678::/cck::

समय पर नहीं हो रहे अमृत मिशन योजना के कार्य,लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

::/introtext::
::fulltext::

कई वार्डों में शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल पा रहा है.

नगर निगम दुर्ग में अमृत मिशन योजना के तहत हो रहे कार्यों की गति धीमी होने की वजह से इस वर्ष भी लोगों को शुद्ध पेयजल का लाभ नहीं मिल पाएगा. योजना के तहत 1 अरब 44 करोड़ की राशि से पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन और टंकी निमार्ण जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य चल रहे है. लेकिन तीन वर्षों से कार्यों की गति धीमी होने की वजह से निगम के सारे दावे खोखले साबित हो रहे है.

1 अरब 47 करोड़ की राशि से दुर्ग नगर निगम लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विकास कार्य करवा रहा है. इन विकास कार्यों में सबसे महत्वूपर्ण शहर के वार्ड तक लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का है. लेकिन अफसोस कि इस राशि को मिले तीन वर्ष बीत चुके है. अब तक लोगों तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच सका है. दुर्ग निगम महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने कहा है कि निगम ने पेयजल के लिए सारी व्यवस्था कर ली है, लोगों को गर्मी में पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.

वहीं विपक्ष ने निगम के इस दावे को आड़े हाथों लिया है. निगम के नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अमृत मिशन के तहत 5 पानी टंकियों का निमार्ण कराया गया है लेकिन उनकी गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिन्ह उठ रहे है. कुछ टंकियों में लीकेज की समस्या है तो कुछ में अभी से दरार आ गई है. महापौर और अधिकारियों के कारण ही जनहित के कार्य पूरे नहीं हो पा रहे है.

::/fulltext:: 678::/cck::
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1175321

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.95
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

6
Online

2026-06-22