Wednesday, 19 August 2026

इन छोटी गाड़ियों पर मिल रहा है 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट....

1387::/cck::

इन छोटी गाड़ियों पर मिल रहा है 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट....

::/introtext::
::fulltext::

इस समय कई कार कंपनियां अपने अलग-अलग हैचबैक मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट के साथ आकर्षक ऑफर्स की पेशकश कर रही हैं

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। अगर आप नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस समय कई कार कंपनियां अपने अलग-अलग हैचबैक मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही हैं। ऐसे में इस वक्त आपके पास गाड़ी खरीदने और कुछ पैसे बचाने का अच्छा मौका है। हम अपनी इस खबर में आपको ऐसी गाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं जिन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। तो जानिए किन हैचबैक सेगमेंट की गाड़ियों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

हुंडई ग्रांड आई10

इस कार पर एक लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी की यह गाड़ी मारुति सुजुकी स्विफ्ट को टक्कर देती है। कंफर्टेबल और प्रैक्टिकल हैचबैक आई10 में 83 hp पावर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल और 75 hp पावर वाला 1.2 लीटर डीजन इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें पेट्रोल-ऑटोमैटिक का भी ऑप्शन दिया गया है। इस स्टाइलिश हैचबैक की सुस्त पड़ी बिक्री की रफ्तार को बढ़ाने के लिए कंपनी शानदार छूट और दूसरे फायदे दे रही है।

होंडा जैज डीजल

इस गाड़ी पर भी एक लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। यह हुंडई आई20 और मारुति सुजुकी बेलेनो के मुकाबले की गाड़ी है। इसकी फोल्डिंग सीट्स की वजह से इसमें बाकी गाड़ियों से ज्यादा स्पेस मिलता है। हालांकि डिजाइन के मामले में यह कार मात खा जाती है जिस वजह से इसकी सेल धीमी रही है। होंडा की इस गाड़ी पर एक लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।

फोर्ड फिगो

इस गाड़ी की खरीद पर आप 75 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। इस गाड़ी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च होने वाला है। इस वजह से डीलर पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए ये डिस्काउंट दे रहे हैं। इसकी टक्कर मारुति सुजुकी से है लेकिन इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर नहीं है। यह 88 hp पावर वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और 100 hp पावर वाले 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है।

मारुति इग्निस

इस गाड़ी पर 65 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 75 hp पावर वाला 1.3 लीटर डीजल और 83 hp पावर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके टॉप वेरिएंट में एलईडी लाइट्स दी गई हैं। इसके केबिन में अच्छा स्पेस और हेडरुम है। मारुति नेक्सा के शोरुम में इसके पेट्रोल और डीजल, दोनों वेरिएंट्स पर छूट दी जा रही है।

::/fulltext:: 1387::/cck::

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!