पतंजलि Vs जियो: मुकेश अंबानी से ज्यादा डाटा दे रही.....
::/introtext::::fulltext::
बाबा रामदेव ने BSNL के साथ मिलकर जो स्वदेशी समृद्धि सिम लॉन्च की है, उसका फायदा अब सभी लोग उठा सकते हैं।
बाबा रामदेव ने BSNL के साथ मिलकर जो स्वदेशी समृद्धि सिम लॉन्च की है, उसका फायदा अब सभी लोग उठा सकते हैं। पहले इस सिम का बेनीफिट सिर्फ पतंजलि कर्मचारियों को देने की बात कही जा रही थी। आम यूजर को इस सिम का फायदा तभी मिलेगा जब वो पतंजलि मेंबरशिप लेता है। इसके लिए उसे 100 रुपए में पतंजलि स्वदेशी समृद्धि कार्ड लेना होगा। वैसे, पतंजलि ने तीन प्लान लॉन्च किए हैं जिनकी कीमत 144 रुपए, 792 रुपए और 1,584 रुपए है।
# जियो Vs पतंजलि डाटा प्लान
- पतंजलि का सबसे डाटा प्लान 144 रुपए का है। दूसरी तरफ, जियो का सबसे सस्ता प्लान 49 रुपए का है, लेकिन इस प्लान में 1GB 4G डाटा 28 दिन के लिए मिलता है।
- जियो का 153 रुपए का प्लान सिर्फ उन यूजर्स के लिए जो जियोफोन की यूज करते हैं। इस प्लान में डेली 1.5GB 4G डाटा मिलता है।
- पतंजलि सिम यूज करने वाले यूजर्स को 2.5 लाख रुपए तक का मेडिकल इंश्योरेंस और 5 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।
# पतंजलि@144 Vs जियो@149
पतंजलि@144 प्लान : 2GB डाटा डेली, कुल 60GB डाटा, 100 SMS डेली, 30 दिन की वैलिडिटी
जियो@149 प्लान : 1.5GB डाटा डेली, कुल 42GB डाटा, 100 SMS डेली, 28 दिन की वैलिडिटी
नोट : पतंजलि सिम 3G नेटवर्क और जियो सिम 4G नेटवर्क पर काम करती है।
::/fulltext::