Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली: राजस्थान के भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. इस मौके पर पीएम ने कहा कि यहां कोई PM नहीं आया, मैं पूरे भक्ति भाव से एक यात्री के रूप में आशीर्वाद लेने आया हूं. अभी मुझे यज्ञशाला में पूर्ण आहुति देने का सौभाग्य मिला जो कि मेरे लिए ये भी सौभाग्य का विषय है कि मुझ जैसे सामान्य व्यक्ति को आज आपके बीच आकर भगवान देवनारायण का आशिर्वाद लेने का पुण्य मिला.
इसी के साथ पीएम ने कहा कि भारत सिर्फ एक भूभाग नहीं है, बल्कि हमारी सभ्यता की, संस्कृति की, सद्भावना की, संभावना की एक अभिव्यक्ति है. दुनिया की अनेक सभ्यताएं समय के साथ समाप्त हो गईं, परिवर्तनों के साथ खुद को ढाल नहीं पाईं. भारत को भी भौगेलिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और वैचारिक रूप से तोड़ने के बहुत प्रयास हुए. लेकिन भारत को कोई भी ताकत समाप्त नहीं कर पाई.
बीते 8-9 वर्षों से देश समाज के हर उस वर्ग को सशक्त करने का प्रयास कर रहा है, जो उपेक्षित रहा है, वंचित रहा है. भगवान देवनारायण ने जो रास्ता दिखाया है, वो सबके साथ से सबके विकास का है. आज देश इसी रास्ते पर चल रहा है. पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैंने लाल किले से पंच प्राणों पर चलने का आग्रह किया था., उद्देशय यही है कि हम सभी अपनी विरासत पर गर्व करें, गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलें और देश के लिए अपने कर्तव्यों के याद रखें.
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना वाली बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री शेयर करने वाले ट्वीट ब्लॉक करने का आदेश दिया है. बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के YouTube के लिंक जिन ट्वीट के जरिए शेयर किए गए हैं उनको भी ब्लॉक कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं.
सूत्रों के अनुसार सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आदेश दिया है कि, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड के YouTube पर शेयर किए गए सभी वीडियो को ब्लॉक किया जाए. ट्विटर को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" के यूट्यूब वीडियो के लिंक वाले 50 से अधिक ट्वीट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है.
सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण सचिव की ओर से IT नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए निर्देश जारी किए गए थे. YouTube और Twitter दोनों ने इन निर्देशों का अनुपालन किया है.
बताया जा रहा है कि यूट्यूब ने भी वीडियो को फिर से अपने प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने पर ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. ट्विटर ने भी अन्य प्लेटफॉर्म पर वीडियो के लिंक वाले ट्वीट्स की पहचान करने और उन्हें ब्लॉक करने का निर्देश दिया है.
विश्वसनीय सूत्रों ने पुष्टि की है कि विदेश मंत्रालय सहित गृह और सूचना प्रसारण मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉक्यूमेंट्री की जांच की और पाया कि यह फिल्म आक्षेप लगाने का प्रयास है. यह देश के सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार और विश्वसनीयता पर आक्षेप लगाने वाली है. यह विभिन्न भारतीय समुदायों के बीच विभाजन करने वाली और भारत में विदेशी सरकारों के कार्यों के बारे में निराधार आरोप लगाने वाली है.
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन-2023 चल रहा है. सोमवार को इस सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रवासियों को विदेशी धरती पर भारत का ब्रांड एंबेसेडर कहकर संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारत की उपलब्धियों को भी बताया. इस सम्मेलन में 70 देशों से 3500 से अधिक प्रवासी भारतीय हिस्सा ले रहे हैं।
मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :
पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की ताक़त आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली है। इसलिये भारत के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी. इसलिये प्रवासी भारतीयों की ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है. मैं इनको विदेशी धरती पर भारत का ब्रांड एम्बेसेडर कहता हूँ.
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन में 70 देशों के प्रवासी भारतीय शिरकत कर रहे हैं. करीब चार वर्षों बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एक फिर से अपने मूल स्वरूप में हो रहा है. ये सम्मेलन मध्य प्रदेश के उस धरती पर हो रहा है जिसे देश का हृदय क्षेत्र कहा जाता है. मध्य प्रदेश में मां नर्मदा का जल, यहां के जंगल, आदिवासी परंपरा और यहां का अध्यात्म आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाएगी.
उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं इन्दौर एक शहर है। मैं कहता हूं कि इन्दौर एक दौर है। जो समय से आगे चलता है, लेकिन अपनी विरासत को संभालकर चलता है। इन्दौर देश में ही नहीं पूरी दुनिया में लाजवाब है। पोहे का पैशन साबूदाने की खिचड़ी… जिसने चखा कहीं और मुड़कर नहीं देखा। छप्पन दुकान सराफा मशहूर है। इन्दौर स्वच्छता के साथ स्वाद की भी राजधानी है।
इस बार हो रहा प्रवासी भारतीय दिवस कई मायनों में महत्वपूर्ण है. अभी कुछ महीने पहले ही हमने भारत की आजादी के 75 साल मनाए हैं. यहां स्वतंत्रता संग्राम की प्रदर्शनी लगाई गई है. देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है. भारत की वैश्विक दृष्टि को मजबूती मिलेगी.
'स्वदेशो भुवनत्रयम्' अर्थात हमारे लिए पूरा संसार ही हमारा स्वदेश है, मनुष्य मात्र ही हमारा बंधु-बांधव है। इसी वैचारिक बुनियाद पर हमारे पूर्वजों ने भारत के सांस्कृतिक विस्तार को आकार दिया था. हमने सदियों पहले वैश्विक व्यापार की असाधारण परंपरा शुरू की थी. हम असीम लगने वाले समंदरों के पार गए. अलग-अलग देशों, अलग-अलग सभ्यताओं के बीच व्यावसायिक संबंध कैसे साझी समृद्धि के रास्ते खोल सकती है, भारत ने करके दिखाया.
भारत कोविड महामारी के बीच कुछ महीनों में स्वदेशी वैक्सीन बना लेता है, 220 करोड़ वैक्सीन डोज मुफ्त लगाने का रिकॉर्ड बनाता है, वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्था बनता है, भारत विश्व की सबसे बड़ी पांच अर्थव्यवस्था में शामिल होता है, भारत तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनता है, मेक इन इंडिया का डंका बजता है, जब तेजस फाइटर प्लेन, एयरक्राफ्ट कैरियर और अरिहंत जैसी न्यूक्लियर सबमरीन बनाता है, तब स्वाभाविक है कि लोगों में रुचि होगी ये जानने में कि भारत की रफ्तार, दायरा क्या है? भारत का भविष्य क्या है?
इस वर्ष भारत दुनिया के जी-20 समूह की अध्यक्षता भी कर रहा है. भारत इस ज़िम्मेदारी को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है. हमारे लिए ये दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है। ये दुनिया के लिए भारत के अनुभवों से सीखने का अवसर है। हमें यकीन है कि ऐसा होगा.
हमारे इन प्रवासी भारतीयों के योगदान का विश्व आकलन करता है, तो उसे 'सशक्त और समर्थ भारत' की आवाज़ भी सुनाई देती है। दुनिया के अलग-अलग देशों में जब सबसे शांतिप्रिय, लोकतांत्रिक और अनुशासित नागरिकों की चर्चा होती है, तो मदर ऑफ डेमोक्रेसी होने का भारतीय गौरव और बढ़ जाता है।
दुनिया के किसी एक देश में जब भारत के अलग-अलग प्रान्तों और अलग-अलग क्षेत्रों के लोग मिलते हैं, तो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का सुखद अहसास होता है। दुनिया के अलग-अलग देशों में जब भारत के लोग एक कॉमन फैक्टर की तरह दिखते हैं, तो 'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना के साक्षात् दर्शन होते हैं।
पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुस्कुराते हुए कहा- आशा करता हूं कि आप सभी उज्जैन जाकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे. बता दें कि कुछ समय पहले ही महाकाल लोक का उद्धाटन पीएम मोदी ने किया था.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. पीएम मोदी ने हाल में समाप्त हुए संसद के शीतकालीन सत्र के बाद बीजेपी सांसदों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की. मीटिंग में पीएम ने सांसदों को सोशल मीडिया के महत्व और वर्तमान समय में आने वाले समय में डिजिटल उपस्थिति के बारे में समझाया.
बीजेपी के राज्यसभा में 92 सांसद हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को राज्यों के हिसाब से मिलने बुलाया था. उन्होंने सांसदों से कहा गया कि वे सोशल मीडिया पर अपनी फॉलोइंग बढ़ाने और मतदाताओं को जोड़े रखने के लिए जमीनी स्तर पर सख्ती से काम करें. लोगों को जोड़ने के लिए राज्यसभा से पार्टी के सांसदों पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए कहा गया है.
पीएम मोदी ने राज्यसभा सांसदों से कहा- 'आप पार्टी की ओर से दिए गए क्षेत्र की जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी करें. आपके काम प्रोत्साहित करने वाले होने चाहिए. जिन्हें जो क्षेत्र सौंपा गया है, उसका नियमित दौरा करना फायदेमंद होगा. क्षेत्र में आपकी उपस्थिति स्थानीय लोगों के मन में दर्ज होनी चाहिए.'
सांसदों को दिए इन जगहों के दौरे के निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से पूछा कि उन्होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय, काशी और महाकाल गलियारे, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया या नहीं. पीएम ने कहा कि अगर सांसदों ने यहां का दौरा नहीं किया, तो करें और अपने क्षेत्र के लोगों को भी यहां जाने के लिए प्रोत्साहित करें. इन ऐतिहासिक स्थानों पर जनता के लिए यात्राओं का आयोजन करें.
G20 कार्यक्रमों में जनभागीदारी तय करें
भारत को दिसंबर 2022 में पूरे एक साल के लिए G20 की अध्यक्षता मिली है. इस एक साल में देश के 55 से अधिक शहरों में 600 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस मौके को देश का गौरव बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन कार्यक्रमों में आम लोगों को भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करें
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अरुणाचल प्रदेश का दौरे पर हैं. तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के एक महीने बाद उनका यह पहला दौरा है. इस दौरे पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज मुझे अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और मिजोरम के रिमोट और दुर्गम जगहों पर स्थित मेडिकल इंस्पेक्शन रूम में तीन टेलीमेडिसिन नोड्स का उद्घाटन करते हुए बेहद खुशी हो रही है.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सेना, और देश की जनता के साथ मिलकर आगे बढ़ते देख रहा हूं, तो मैं कह सकता हूं कि तब मैंने बीआरओ को ‘ब्रो' यानि ‘Brother' गलत नहीं, बिलकुल सही पढ़ा था. बीआरओ, यानि हमारी सेनाओं का ‘ब्रो', बीआरओ यानि हमारे देशवासियों का ‘ब्रो‘ बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन' के नाम को, जब मैंने पहली बार शॉर्ट में लिखा देखा था, तो मैंने उसे ‘ब्रो' समझा था, जिसे आज-कल हमारी नई जेनरेशन ‘Brother' यानि भाई के सेंस में इस्तेमाल करती है, फिर मुझे बताया गया कि यह ‘ब्रो' नहीं, बीआरओ लिखा है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन, राष्ट्र निर्माण के अपने प्रयासों में निरंतर सफलता प्राप्त करेगा, और भविष्य में देश के बढ़ते कद में एक खास योगदान देगा. मैं हमारी आर्म्ड फोर्स, DoD और MoD को भी इन उपलब्धियों के लिए बधाई देता हूँ. आप सभी सदैव कुछ नया करते रहिए.