Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अच्छी खबर है, रायपुर से जगदलपुर का सफर और भी आसान होने जा रहा है। रायपुर-जगदलपुर के बीच 12 मई से विमान सेवा शुरू होने वाली है। शुरुआत में 18 सीटों वाली विमान चलाई जाएगी। विमान सेवा की शुरुआत विकास यात्रा के पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। विमान सेवा शुरु होने से बस्तर में स्थित ऐतिहासिक और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
बतादें कि रायपुर से जगदलपुर के लिए शुरू होने वाले हवाई सफर के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। दंतेवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस हवाई सफर का लुत्फ उठाने के लिए पहली टिकट बुक कराई है।
सुत्रों अनुसार सुबह 8.55 पर रायपुर से उड़ान भरेगी, 9.10 पर जगदलपुर से उड़ान भरकर 9.50 पर विशाखापटनम पहुँचेगा और करीब बीस मिनट बाद फिर उड़ान भरकर 10.50 पर जगदलपुर पहुँचेगा, और यहाँ से उड़ान भरकर 11.55 पर वापस रायपुर पहुँचेगा।
इस संबंध में राज्य सरकार ने विमान संचालन करने वाली विमानन कंपनी एयर ओडि़शा को निर्देश दिए हैं, वहीं कंपनी की कोशिश है कि राज्य सरकार द्वारा तय किए गए निर्धारित तिथि में विमान सेवा शुरू हो जाए। इससे पहले रायपुर से जगदलपुर के बीच इसी हफ्ते ट्रॉयल होगी।
::/fulltext::