Tuesday, 11 August 2026

3408::/cck::

छात्रावास में लगातार छ: महीने तक साथ दरिंदगी होती रही.....

::/introtext::
::fulltext::
भोपाल के मामले में की दरिंदगी की एक और कहानी सामने आई है। एक मूक-बधिर छात्रा ने पुलिस के सामने आकर संचालक अश्विनी शर्मा के कुकर्मों की कहानी बयां की। पीड़िता ने बताया कि अश्विनी होस्टल में जान से मारने की धमकी देकर के साथ भी करता और वीडियो बना लेता था। उसके साथ छात्रावास में लगातार छ: महीने तक साथ दरिंदगी होती रही।
 
हीरानगर पुलिस के अनुसार पिपलिया पघारा (धार) निवासी युवती शनिवार शाम भाई और साइन लैंग्वेज जानकार के साथ थाने पहुंची। उसने होस्टल संचालक अश्विनी शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया।
 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 के बीच की है। वह आईटीआई कम्प्यूटर कोर्स करने भोपाल गई थी। होस्टल अवधपुरी (भोपाल) में था। अक्टूबर 2017 में संचालक अश्विनी होस्टल में आया और पीड़िता व उसकी सहेलियों को यह कहकर घर ले गया कि तुम्हें अब से यहीं रहना है। 

अश्विनी भी छात्राओं के साथ ही सोता था। इस दौरान उसने तीन छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाए। कुछ दिनों बाद अश्विनी ने पीड़िता को भी अश्लील फोटो दिखाने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद वह सामने आई और केस दर्ज करवाया।
::/fulltext::

3376::/cck::

जिला अस्पताल में गांव से कुछ लोग अपने परिजन की आत्मा लेने जिला अस्पताल पहुंचे.....

::/introtext::
::fulltext::

जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक बार फिर अंधविश्वास का खेल सामने आया।

मंदसौर। शहर के जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक बार फिर अंधविश्वास का खेल सामने आया। राजस्थान के बूंदी के पास स्थित सत्तूर गांव से कुछ लोग अपने परिजन की आत्मा लेने जिला अस्पताल पहुंचे। आपको पढ़कर आश्चर्य हो रहा होगा, लेकिन ये सही है, उन्होंने काफी देर तक ओपीडी में पूजा पाठ भी की। जैसे ही अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने सभी को बाहर निकाल दिया। परिजनों का कहना है कि सत्तूर निवासी अमरलाल की 9 साल पहले मंदसौर जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। आज वे इसी उन्हीं की आत्मा लेने के लिए यहां आए हैं।

ऐसा नहीं है जिला अस्पताल में अंधविश्वास का यह खेल पहली बार हुआ हो, इसके पहले भी मई महीने में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से एक परिवार यहां आया था। दिनेश पिता शांतिलाल जायसवाल फरवरी-17 में महू-नीमच राजमार्ग पर नयाखेड़ा के समीप सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाए थे। यहां मुख्य द्वार के समीप ही उसकी मौत हो गई थी। एक साल बाद उसके 10-12 परिजन अस्पताल पहुंचे और तंत्र-मंत्र करने के बाद अग्नि की ज्योत के साथ घर लेकर रवाना हुए थे।

 
35 साल बाद लेने आए आत्मा

नीमच जिले के ग्राम कुंडालिया निवासी कारूलाल बारेठ की मृत्यु 35 वर्ष पहले जिला अस्पताल में हुई थी। परिवार के सदस्य राजू बारेठ का कहना था कि हमारे पूर्वज कारूलाल की मृत्यु के बाद उनकी आत्मा यहीं रह गई थी। 10 मई को शाम 5 बजे परिजन जिला अस्पताल आए। गेट पर ही बैठकर महिला-पुरुषों ने अपना कार्य किया। तंत्र क्रिया के साथ एक व्यक्ति मंत्र पढ़ता रहा। यह देखते ही भीड़ जमा हो गई। बहुत देर तक तंत्र-मंत्र चलते रहे। बाद में परिजन एक वाहन से चले गए।

::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!