मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 91 उम्मीदवारों के नाम पर सहमति की मुहर लगा दी है।.....
::/introtext::::fulltext::










मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठा आंदोलनकारियों ने आज महाराष्ट्र के कई ज़िलों में बंद बुलाया है. आंदोलनकारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है. कई जगह लोगों ने चक्का जाम कर रखा है.
खास बातें
मुंबई: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठा आंदोलनकारियों ने आज महाराष्ट्र के कई ज़िलों में बंद बुलाया है. आंदोलनकारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है. कई जगह लोगों ने चक्का जाम कर रखा है. मराठा मोर्चा के लोगों ने औरंगाबाद-पुणे हाइवे पर सड़क बंद कर रखा है. वहीं ये आंदोलन हिंसक रूप ले चुका है. आरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को एक युवक की ख़ुदकुशी के बाद आंदोलन और भड़क गया है. आज इस लड़के के अंतिम संस्कार में पहुंचे शिवसेना सांसद चंद्रकांत खैरे को आंदोलनकारियों ने खदेड़ दिया.
औरंगाबाद में आज एक और लड़के ने ख़ुदकुशी की कोशिश की है. मराठा आंदोलन की वजह से लातूर, बीड़ ज़िले भी प्रभावित हैं. लातूर में पंढरपुर जा रहे यात्रियों से भरी एक बस सोमवार रात से बस स्टैंड में खड़ी है. बीड जिला भी पूरी तरह से बंद है. एहतियातन स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी दे दी गई है.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा है कि यदि बंबई उच्च न्यायालय मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की अनुमति देता है तो प्रदेश में रिक्त 72 हजार पदों को भरते वक्त 16 प्रतिशत पद समुदाय के लोगों के लिए आरक्षित किए जाएंगे.
::/fulltext::
नीमच। मनासा क्षेत्र के एक गांव में एक छोटा मगरमच्छ खेत में घुस गया। इससे ग्रामीण पहले डर गए, लेकि न बाद में उन्होंने हिम्मतकर मगरमच्छ को न के वल पकड़ा, बल्कि पेड़ से बांध दिया। इसकी सूचना पर वन विभाग का अमला देर शाम पहुंचा और देंथल पहुंचकर मगरमच्छ को पिंजरे में भरकर सुरिक्षत स्थान पर छुड़वाया।
::/introtext::यह घटनाक्रम गुरुवार को दिनभर मनासा विकासखंड के ग्राम देंथल में चला। खानखेड़ी के समीप ग्राम देंथल में अमृतराम पिता नानूराम गुर्जर के बाजरे के खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। छोटे आकार का यह मगरमच्छ देख अमृतराम और अन्य सहम गया। बाद में दोपहर तक ग्रामीणों ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़ने की योजना बनाई।
उसे पकड़कर रस्सी से बांधा दिया और बाद में उसे पेड़ से भी बांध दिया ताकि वह भाग नहीं सके। देर शाम देंथल के ग्रामीणों ने वन विभाग को अमले को सूचित कि या। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पिंजरे में कै द कि या। बाद में उसे सुरिक्षत गांधीसागर में छुड़वाया।
सुबह सूचना, लेकि न तेंदुआ प्राथमिकता में था
ग्रामीणों की मानें तो देंथल में खेत में मगरमच्छ दिखाई देने के संबंध में हमने वन विभाग को सुबह ही सूचना दे दी थी, लेकि न वन अमले के जिम्मेदार अधिकारियों ने रामपुरा के नजदीक कु एं में गिरे तेंदुए को निकालना प्राथमिकता में बताया। इसी कारण हमने मगरमच्छ को पकड़ा और पेड़ से बांध दिया। यह मगरमच्छ छोटे आकार का करीब 2 से 3 फीट लंबा था।
देंथल के एक खेत में मगरमच्छ का बच्चा आ गया था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनकी सूचना पर अमले को भेजा है। - बीपी शर्मा, उप वन मंडल अधिकारी, मनासा
::/fulltext::