Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
जगदलपुर। पुलिस ने नारायणपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर पांच नक्सलियों को धरदबोचा है। पकड़े गए नक्सलियों में ईनामी और वारंटी भी शामिल है।
ओरछा थाना से जिला पुलिस बल व छसबल की संयुक्त टीम आरोपियों की पता-तलाश के लिए गुदाड़ी, मर्देल गांव से होते हुए जुवाड़ा पहुंचकर सर्चिंग कर रहे थे। सर्चिंग में कुछ संदिग्ध व्यक्ति जवानों को देखकर भाग रहे थे। इनमें 4 व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम बुधराम गोटा चालचेर मिलिशिया कमाडंर, राकेश गोटा चालचेर डिप्टी मिलिशिया कमाडंर, जमदेर नेताम चालचेर मिलिशिया सदस्य, राजमोन मुचाकी चालचेर मिलिशिया सदस्य होना बताया। इनके कब्जे से 4 नगर बैनर, करीब 20 मीटर बिजली वायर, बैटरी कनेक्टर क्लीप लगा हुआ बरामद किया गया।
चालचेर मिलिशिया कमाडंर बुधराम पर शासन ने एक लाख रूपए का इनाम घोषित किया था। इधर एड़का थाना से सर्चिंग पर निकली सुरक्षा बलों की टीम ने कानागांव से एक संदिग्ध व्यक्ति का पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम रामसिंह पोयाम जो 2006 में पुलिस पार्टी पर हमला की घटना में शामिल होने के कारण पुलिस के डर के कारण घटना के बाद से अपने गांव से फरार था। झारा थाना में पतासाजी करने पर झारा थाना उसके खिलाफ कई मामले में फरार होना पाया गया। न्यायालय ने स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
::/fulltext::
रायपुर : छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव शुरू होने में करीब छह महीने बचे हैं और पूरे प्रदेश में जनजातीय समुदाय का स्वशासन आंदोलन अपनी जड़ें तेजी से जमा रहा है। आदिवासीबहुल गांवों में 'पत्थरगड़ी' अभियान के नेताओं के खिलाफ बीजेपी सरकार की कार्रवाई के बाद इस आंदोलन ने और भी जोर पकड़ा है।
'पत्थरगड़ी' का शाब्दिक अर्थ पत्थर को रोपना है। हरे रंग में रंगे हुए पत्थर के बड़े पटों पर ग्राम सभा को सर्वोच्च घोषित किया गया है। सबसे ऊंची ग्राम सभा लिखे इन पत्थरों पर कहीं कहीं अशोक स्तंभ भी बना हुआ है। इसमें बिना इजाजत के 'बाहरी' लोगों को ग्राम सभा में नहीं आने देने की चेतावनी भी दी गई है।
कई जिलों में फैला अभियान
झारखंड में शुरू हुआ पत्थरगड़ा अभियान अब छत्तीसगढ़ के सरगुजा और जशपुर जिले में भी फैल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंदरुनी इलाकों में आदिवासी और जनजतीय नेताओं को पूरा समर्थन हासिल है। अब 'जल, जंगल और जमीन' की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय भी तेजी के साथ इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं। सत्तारुढ़ बीजेपी सावधानी के साथ इस मामले को डील कर रही है। सीएम रमन सिंह ने कहा, 'आंदोलन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में चलता रहे तब तक ठीक है, लेकिन अलोकतांत्रिक रुख अख्तियार करने पर सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।'
पुलिस और प्रशासन ने इस आंदोलन से जुड़े नेताओं को गिरफ्तार किया। जनजातीय संगठन सर्व आदिवासी समाज ने नेताओं को रिहा नहीं करने पर 15 मई से जेल भरो आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। समाज के महासचिव नवल मांडवी ने टीओआई से कहा, 'पत्थरगड़ी आंदोलन को देशविरोधी करार दिए जाने की कोशिश की जा रही है। इसका मकसद केवल ग्राम सभा की ताकत और संविधान में आदिवासियों के अधिकारों का उल्लेख करना है।'
बीजेपी सरकार पर बरसी कांग्रेस
वहीं कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन बीजेपी सरकार की असफलता का नतीजा है। सरकार आदिवासी कानूनों को लागू करवा पाने में असमर्थ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता विपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें इस मामले में रिपोर्ट भी सौंपी है। राहुल 17 मई को छत्तीसगढ़ के अपने दौरे के दौरान आदिवासी सम्मेलन को संबोधित भी कर सकते हैं।
रायपुर। चुनाव के पहले अधिकारियों के प्रभार में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को कुछ आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किए गए। आईएएस रेणु जी पिल्लेको छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। वर्तमान में रेणु जी पिल्ले विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी व सदस्य राजस्व मंडल बिलासपुर के पद पर थीं। रेणु पिल्ले के महानिदेशक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के पदभार ग्रहण करने के बाद आईएएस एम गीता प्रशासन अकादमी के महानिदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगी। आईएएस अमृत कुमार खलखो को राजस्व मंडल बिलासपुर में सदस्य बनाया गया है। श्री खलखो राजस्व मंडल बिलासपुर के सचिव पद पर पदस्थ थे।
आईएएस सीएस डेहरे को राजस्व मंडल बिलासपुर का सचिव नियुक्त किया गया है। वे बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अपर आयुक्त के पद पर थे। आईएएस एस प्रकाश को मिशन संचालक, सर्व शिक्षा अभियान, संचालक राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण और प्रबंध संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस श्री प्रकाश अभी लोक शिक्षण विभाग के संचालक पद है। आईएएस सुनील कुमार जैन को संयुक्त सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील कुमार जैन पंजीयक सहकारी संस्थाएं है। आईएफएस विश्वेश कुमार को दी गई प्रतिनियुक्ति को निरस्त करते हुए उन्हें बलौदाबाजार डिवीजन का डीएफओ नियुक्त किया गया है।
::/fulltext::
रायपुर। शिक्षाकर्मी संविलियन को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी अपना मत दे रही है। पार्टी ने शिक्षाकर्मियों को संविलियन देने के मामले में अपनी पक्ष रखते हुए कहा है कि वे शिक्षाकर्मियों के साथ है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने एक पोस्टर जारी करते हुए अपना समर्थन शिक्षाकर्मियों को दिया है। साथ ही कुछ सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा के जंगलराज में शिक्षाकर्मियों को बुलानी पड़ रही है महापंचायत, रमन सरकार के वादे के बावजूद भी अध्यापकों के साथ हो रहा है खिलवाड़, संविलियन के लिए बनी हाईपवार कमेटी भी अभी तक शासन को नहीं दे पाई है प्रतिवेदन।
उन्होंने लिखा है कि जब पड़ोसी राज्य में हुआ है संविलियन तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं?। श्री सिंहदेव ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में संविलियन की वादा किया था। हर बार चुनाव जीतते रहे, जुमले देते रहे, लेकिन हुआ कुछ नहीं। परेशान होकर शिक्षकों को सड़क पर आने को मजबूर होना पड़ा। इससे शिक्षक भी परेशान है और छात्र भी। उन्होंने कहा है कि रमन सिंह जी आश्वासन नहीं शिक्षकों का अधिकार चाहिए। श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस शिक्षकों के मांग के साथ पहले भी थी और आज भी है।
::/fulltext::