Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; PlgSystemJdvisitor has a deprecated constructor in /home/u383106781/domains/divyachhattisgarh.m47.in/public_html/plugins/system/jdvisitor/jdvisitor.php on line 14
छत्तीसगढ़ | दिव्य छत्तीसगढ़ I Best News Portal of Chhattisgarh ——
Monday, 22 June 2026

859::/cck::

रायपुर : मुख्यमंत्री, प्रसिद्ध बॉस्केटबाल कोच श्री राजेश पटेल के निधन पर गहरा दुःख.....

::/introtext::
::fulltext::

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय बॉस्केटबाल खिलाड़ी और कोच श्री राजेश पटेल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री राजेश पटेल एक अत्यंत प्रतिभावान और ऊर्जावान खिलाड़ी थे। उन्होंने बॉस्केटबाल के खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए काफी परिश्रम किया और छत्तीसगढ़ के अनेक नवोदित खिलाड़ियों को इस खेल की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित किया, जिन्होंने समय-समय पर भारत सहित विदेशों में भी अपनी शानदार खेल प्रतिभा कर प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रौशन किया। मुख्यमंत्री ने कहा - स्वर्गीय श्री पटेल स्वयं बॉस्केटबाल के एक मंजे हुए खिलाड़ी थे। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के खेल जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री पटेल के शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि स्वर्गीय श्री राजेश पटेल भिलाई इस्पात संयंत्र में खेल विभाग के प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें बॉस्केटबाल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए। छत्तीसगढ़ सरकार ने श्री पटेल को वर्ष 2007 में सर्वश्रेष्ठ कोच के रूप में वीर हनुमान सिंह स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया था। स्वर्गीय श्री पटेल को भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) द्वारा नई दिल्ली में छह बार वर्ष 1998, वर्ष 2000, वर्ष 2002, वर्ष 2006, वर्ष 2007 और वर्ष 2008 में सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार से नवाजा था। स्वर्गीय श्री पटेल द्वारा प्रशिक्षित बॉस्केटबाल खिलाड़ियों में से समय-समय पर लगभग 400 खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त हुए, वहीं 85 खिलाड़ियों रजत पदक और 80 खिलाड़ियों को कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया। उनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ियों में से 22 को सरकारी नौकरियां भी मिली। श्री राजेश पटेल का आज पानीपत में निधन हो गया।

::/fulltext::
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1175226

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.95
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

5
Online

2026-06-22