नई दिल्ली/उज्जैनः विश्व प्रसिद्द मंगल नाथ मंदिर में कलेक्टर की छापेमारी कार्यवाई के दौरान एक लाख 32 हजार से ज्यदा बेनामी नगद केश मिला है. नकदी के बारे में संतोषजनक जबाव न मिलने से मंदिर के प्रबन्धक पर मामला दर्ज कर लिया गया है. बता दें उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर की काफी मान्यता है. आमतौर पर श्रद्धालु महाकाल मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद मंगलनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं. मंगलनाथ मंदिर को मंगल ग्रह की उत्पत्ति का केंद्र माना जाता है. जिसके चलते उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु मंगल नाथ मंदिर जरूर आते हैं. वहीं कुछ लोग इस मंदिर में मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए भी आते हैं.
::/introtext::::fulltext::
मंदिर में काटी जाती है 100, 2100, 5000, 11000 तक की सरकारी रसीद
बता दें इस मंदिर की देखरेक एक ट्रस्ट के माध्यम से की जाती है. इस मंदिर में पूजा के लिए भी सरकारी रसीद काटी जाती है. मंदिर में अलग-अलग पूजन का विधान है. जिसके लिए सरकारी रसीद काट कर दी जाती है. जिसमें 1100, 2100, 5000, 11000 तक का सरकारी शुल्क लगता है. वहीं मंदिर में काटी जाने वाली रसीद को लेकर कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मंदिर में होने वाली पूजन में रसीद नहीं काटी जा रही है और पूजन से मिलने वाले पैसा में गोलमाल किया जा रहा है.
मंदिर प्रबंधक पर FIR दर्ज
कई दिनों से मिल रही शिकायत के चलते आज कलेक्टर मनीष सिंह ने छापा मार कार्यवाई करते हुए अचानक मंदिर पंहुच गए और दस्तावेज खंगाले जिसमें 132800 रुपयों का कोई हिसाब ही नहीं मिला. कलेक्टर ने तुरंत मंदिर के प्रबन्धक त्रिलोक विजय सक्सेना को पुलिस के हवाले कर दिया और उसके FIR दर्ज करने के निर्देश दे दिए. साथ ही कलेक्टर के अनुसार इसमें जांच करवाई की जायेगी और जो भी दोषी होगा उस पर भी कार्यवाई की जायेगी.