Tuesday, 11 August 2026

2257::/cck::

 धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों के चीथड़े-चीथड़े हो गए.....

::/introtext::
::fulltext::

हैदराबाद 4 जुलाई 2018. वारंगल जिले के कोटी लिंगाला मंदिर के पास पटाखा गोदाम में तेज धमाके के साथ आग लग गई है। हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों के चीथड़े-चीथड़े हो गए. धमाके से छत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। फैक्ट्री के आस-पास के घरों की दीवारों में भी दरारें आ गईं।

मिली जानकारी के मुताबिक वारंगल जिले के कोटी में ये हादसा हुआ है. घटना के समय फैक्ट्री में कुल कितने लोग थे, इस बात की जानकारी नहीं मिली पाई है। इसी वजह से घायलों की संख्या भी पता नहीं चल पाई है। मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।

जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं. घायलों को एमजीएम सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. आग के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है. प्रशासन को डर है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. धामके के समय फैक्ट्री में कितने कर्मचारी काम कर रहे थे इसकी भी जानकारी नहीं है. 
Link : https://youtu.be/5VzoMEaUyjQ
::/fulltext::

2146::/cck::

शवों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी....

::/introtext::
::fulltext::

नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक घर से 11 लोगों के शव मिले हैं। एक साथ 11 लोगों की संदिग्ध मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 लोगों में सात महिलाएं और चार पुरुषों के शव हैं। सभी शवों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी।

एक ही घर में 11 लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस के मुताबिक दो परिवारों के कुल 11 लोग फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला सामूहिक हत्या का है या लोगों ने खुदकुशी की है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

सभी शव बुराड़ी के संत नगर में गली नंबर 24 में गुरुद्वारे के पास स्थित एक घर से बरामद किए गए हैं। जिस घर से शव बरामद किए गए हैं, वह दो मंजिला है। खबर के मुताबिक मरने वाले लोग दो भाइयों के परिवार से थे।

पुलिस ने बताया कि यह परिवार इस इलाके में पिछले 22-23 सालों से रह रहा था। परिवार के लोगों का दूध और प्लाईवुड की दुकान है। साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। पुलिस ने बताया कि 11 लोगो के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक 10 लोग फंदे से लटके मिले हैं जबकि एक बुजुर्ग महिला का गला दबाया हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस महिला की हत्या की गई है। 10 लोग जो फंदे से लटके मिले हैं वह सभी फर्स्ट फ्लोर पर मिले हैं।

::/fulltext::

2107::/cck::

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बच्चियों से रेप पर होगी फांसी.....

::/introtext::
::fulltext::
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में फैसला किया गया कि 12 साल से कम उम्र से के मामले में मौत की सजा मिलेगी। बैठक के दौरान मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार द्वारा बलात्कार संबंधी कानून को सख्त बनाने के लिए लाए गए क्रिमिनल लॉ (अमैंडमैंट) आर्डीनैंस, 2018 को पंजाब गजट में दोबारा प्रकाशित करने की अनुमति दी। इससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान भी इस कानून को लागू कर चुके है। कैबिनेट की सर्वसम्मती से लिए गए फ़ैसले के दौरान कैप्टन ने कहा कि बलात्कार के मामले 6 महीनों के अंदर खत्म होने चाहिए और इन मामलों की जांच 2 महीनों के अंदर हो जानी चाहिए। 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ रेप होने पर आरोपी को मौत की सजा और 16 साल की लड़की के साथ बलात्कार होने के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा देने के सख्त आदेश दिए गए हैं। वहीं बैठक के बाद वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कहा कि देश का पैसा लेकर भागने वाले आर्थिक अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर भी फैसला हुआ है।
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!