Tuesday, 11 August 2026

1709::/cck::

 

डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक महिला के पेट में आधा मीटर की तौलिया, दाे साल तक परेशान रही।......

::/introtext::
::fulltext::

आरा (बिहार)। डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक महिला दाे साल तक परेशान रही। इस दौरान उसे बीमारी व दर्द भुगतना पड़ा। जिले के ब्रह्मपुर में 2 साल पहले महिला के पेट का ऑपरेशन किया गया था। कई अस्पतालों और डॉक्टरों के 2 साल तक चक्कर लगाने के बाद पीड़ित महिला अपने पति के साथ सोमवार को आरा आई। यहां निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कराया। तब उसके पेट से आधा मीटर का तौलिया निकला। जिसको लेकर ऑपरेशन करने वाले सर्जन डॉक्टर एसपी श्रीवास्तव भी हैरान रह गए। महिला को अब दर्द की शिकायत नहीं है। परिजन ब्रह्मपुर के प्राइवेट डॉक्टर को कोस रहे हैं। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ कोर्ट जाने की भी बात कही है।

डॉक्टर एसपी श्रीवास्तव ने भी की पुष्टि
- डॉक्टर एसपी श्रीवास्तव ने कहा, महिला उर्मिला देवी के पेट से आधा मीटर का खून से सना तौलिया निकला है।

- पेट में कपड़ा छूटने के कारण महिला को परेशानी हो रही थी। महिला की हालत स्थिर है। मैं नहीं जानता कि किस डॉक्टर ने ऑपरेशन किया है, पर उसे सावधानी बरतनी चाहिए थी।

अल्ट्रासाउंड के बाद भी पकड़ में नहीं आया था पेट में तौलिया
- उर्मिला देवी को दो साल पहले पेट दर्द की शिकायत हुई। उसके बाद परिजन ब्रह्मपुर के एक क्लीनिक में ले गए। जहां उसका बड़ा ऑपरेशन किया गया।

- इसके बाद भी उसको पेट में लगातार दर्द रहने लगा। महिला ने जब ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर से शिकायत की, तो उन्होंने दवा से ठीक हो जाने की बात कही।

- इसके बाद वो घर चली गई। लेकिन, उसका दर्द कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा था। इस दौरान उसके पति ने बक्सर एवं ब्रह्मपुर के कई डॉक्टर से दिखाया।

- महिला का दर्द कम नहीं हुआ। दो साल बीत गए। बाद में परिवार व गांव के कुछ लोग यह समझने लगे कि काम करने के डर से उर्मिला बीमारी का बहाना बना रही है।

  सोमवार को पति मुन्ना उर्मिला को लेकर सर्जन डॉक्टर एसपी श्रीवास्तव के क्लीनिक में पहुंचा। जहां डॉक्टर ने पहले अल्ट्रासाउंड कराया, स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। फिर उन्होंने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। जब ऑपरेशन शुरू किया तो पेट से आधा मीटर का तौलिया निकला, जो खून से सना था।
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!