——
Monday, 22 June 2026

792::/cck::

राज्य बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने किया रायपुर केन्द्रीय जेल का निरीक्षण.....

::/introtext::
::fulltext::

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने शनिवार को केंद्रीय जेल रायपुर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने किशोर गृह में रह रहे बच्चों और महिलाओं सेल में निवासरत बंदी महिलाओं और उनके बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर में स्थित शाला और झुला घर का भी निरीक्षण और अवलोकन किया।

निरीक्षण के बाद उन्होंने बच्चों के लिए रहन सहन, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अगर यहाँ बेहतर माहौल मिलेगा तो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे भविष्य में ज़िम्मेदार नागरिक बनेंगे। बाल आयोग की अध्यक्ष ने यहाँ निवासरत बच्चों के आयु परीक्षण कर 18 वर्ष से कम आयु होने पर उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजने के निर्देश भी जेल प्रशासन को दिए हैं। इस दौरान प्रभा दुबे के साथ आयोग की सदस्य इन्दिरा जैन भी मौजूद थीं।

::/fulltext::

788::/cck::

बिलासपुर : DEO ने जारी किया आखिरी अल्टीमेटम.... सुबह तक हर हाल में पहुंचे मूल्यांकन केंद्र….

::/introtext::
::fulltext::

बिलासपुर 4 मई 2018। …इधर गरमी छुट्टी पर गये उन शिक्षकों की मुसीबत कम होती नहीं दिख रही है, जिनकी ड्यूटी मूल्यांकन कार्य में लगायी गयी थी। कल जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी ने मूल्यांकन कार्य में लगे सभी शिक्षको की छुट्टी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था। उन तमाम शिक्षकों को पहले तो 24 घंटे से भी कम का वक्त वापस ड्यूटी पर लौटने का दिया गया..और अब उन शिक्षकों को फाइनल अल्टीमेटम देते हुए कल तक आखिरी तौर पर उपस्थित होने का निर्देश जारी कर दिया गया। शिक्षा अधिकारी ने तीखा आदेश जारी करते हुए कहा कि 5 मई तक अगर शिक्षक मूल्यांकन सेंटर पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। यही नहीं उन प्राचार्यों को भी हिदायत दी गयी है, जिनके स्कूल के शिक्षक की मूल्यांकन ड्यूटी लगी है। शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि अगर मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक 5 मई तक उपस्थित नहीं होते हैं तो उस स्कूल के प्राचार्य भी दोषी होंगे और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

दरअसल कल अचानक से बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने मूल्यांकन कार्य में लगे सभी शिक्षकों की छुट्टी को रद्द कर दिया था और आज सुबह तक मूल्यांकन केंद्र में आमद का निर्देश दिया था.. लेकिन परेशानी की बात ये है कि गरमी की छुट्टी में अधिकांश शिक्षक छुट्टी मनाने बाहर चले गये हैं। जाहिर है उन्हें लौटने में थोड़ा वक्त लग रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग सख्ती को लेकर हर दिन नये आदेश जारी कर रहा है, इससे शिक्षाकर्मियों की मुश्किलें काफी बढ़ गयी है।

::/fulltext::
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1175227

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.95
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

5
Online

2026-06-22